फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि योग समिति ने सौ सहयोग शिक्षक बनाने का लिया फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पतंजलि योग समिति चंडीगढ़ राज्य की ओर से योग को घर-घर पहुंचाने के लिए एक सौ सहयोग शिक्षक बनाने का निर्णय लिया गया है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए एक अगस्त 2020 से ऑनलाइन प्रशिक्षण देने के लिए तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण सुबह पांच बजे से साढ़े छह बजे तक और शाम सात बजे से रात आठ बजे तक कुल एक सौ घंटे का होगा। इस प्रशिक्षण शिविर में योग व योग से संबंधित सभी विषयों की जानकारी पतंजलि के योग शिक्षक, चिकित्सक, प्रोफेसर, हरिद्वार से शिक्षकगण प्रशिक्षण देंगे। इस प्रशिक्षण के लिए सभी सदस्यों को 1099 रुपये की सहयोग राशि ऑनलाइन जमा करानी होगी। सदस्यों की सुविधा के लिए संगठन की ओर से विशेष विषयों से संबंधित पुस्तकें निशुल्क दी जाएंगी।
पतंजलि के मुख्य प्रभारी विनोद भारद्वाज और चंडीगढ़ प्रांत के प्रभारी आरआर पासी ने बताया कि यह प्रशिक्षण अपने ज्ञान विज्ञान को बढ़ाने व अपने शारीरिक मानसिक व आध्यात्मिक स्तर को ऊंचा उठाने में लाभदायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें