फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट बनवाना है तो पढ़ लीजिए बड़ी गुड न्यूज

Wed, 28 Oct 2015 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में आईटी, मेडिकल, डिफेंस, बैंकिंग समेत अन्य सेक्टरों में सालाना मोटे पैकेज और बिजनेस से लाखों-करोड़ों की कमाई के बावजूद पंजाब के युवाओं का विदेश के प्रति क्रेज पहले के मुकाबले और बढ़ रहा है।
विज्ञापन


इसका प्रमाण है चंडीगढ़ स्थित पासपोर्ट ऑफिस में आने वाले आवेदनों की लगातार बढ़ती संख्या। पिछले साल पासपोर्ट के लिए कुल 3.85 लाख लोगों ने आवेदन किया।

इसमें से करीब तीन हजार लोगों को छोड़कर सभी के पासपोर्ट बन चुके हैं। वहीं इस साल यह आंकड़ा अक्तूबर में ही पार कर गया है। 26 अक्तूबर तक ही 3.95 लाख आवेदन कर चुके हैं।
Trending Videos

बढ़ते आवेदनों को देखते हुए किया गया ऐलान

आवेदनकर्ताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब पासपोर्ट रीजनल कार्यालय ने रोजाना दिए जाने वाले अप्वाइंटमेंट्स की संख्या को बढ़ा दिया है।

रीजनल पासपोर्ट अधिकारी (आरपीओ) राकेश अग्रवाल के अनुसार, अब तक रीजन के तहत आने वाले चंडीगढ़, लुधियाना और अंबाला के पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर एक दिन में 1900 आवेदनकर्ताओं को अप्वाइंटमेंट दिए जाते थे लेकिन, अब इनकी संख्या बढ़ाकर एक दिन में 2600 कर दी गई है।

इससे लोगों के पासपोर्ट तेजी से बन सकेंगे। आरपीओ के अनुसार पासपोर्ट के लगातार बढ़ रहे आवेदनों के मद्देनजर लोगों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। इससे अब पहले से तेजी से काम हो सकेगा और अधिक से अधिक लोगों के पासपोर्ट बन सकेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के लिए इस टोल नंबर पर कॉल करें

आरपीओ अग्रवाल के अनुसार पासपोर्ट कार्यालय में 26 से 31 अक्तूबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके अलावा किसी को भी पासपोर्ट बनवाने में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही हो तो वह उनकी ईमेल आईडी rpo.chandigarh@mea.gov.in या कार्यालय के फोन नंबर 0172-2624987-88-89 पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1800-258-1800 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें