फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुरः पैसेंजर ट्रेन से टकराया बजरी वाला ट्राला, ट्रेन चालक की दर्दनाक मौत

Sun, 08 Oct 2017 03:28 PM IST
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
टक्कर ऐसी कि ट्रेन के इंजन में घुसा ट्राला
विज्ञापन
पंजाब में बड़ा हदासा, बजरी से भरा ट्राला पैसेंजर ट्रेन से टकरा गया। टक्कर ऐसी कि ट्राला इंजन में घुस गया और ट्रेन ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा फिरोजपुर-फाजिल्का रेल सेक्शन पर पड़ते गांव चक्क सुखेरा स्थित रेलवे क्रॉसिंग फाटक पर हुआ।
विज्ञापन


मृतक की पहचान विकास केपी वासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। हादसे के बाद ट्राले का चालक घटनास्थल से फरार हो गया। टक्कर से ट्रेन का इंजन वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्राले के परखचे उड़ गए।

बताया जा रहा है कि रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात गेट मित्र गुरदेव सिंह बजरी वाले ट्राले को रूकने का इशारा कर रहा था लेकिन वो नहीं रूका। इस हादसे में यात्रियों का कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना रविवार सुबह लगभग दस बजे घटी। ट्रेन फिरोजपुर से फाजिल्का की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें