फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टियों ने अब तक तय नहीं किए लोकसभा उम्मीदवार

Sat, 08 Mar 2014 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के चार प्रमुख राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे के चक्कर में शुक्रवार तक उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए।
विज्ञापन


नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू होगी और चुनाव 10 अप्रैल को होगा। इनेलो ने अब तक उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं क्योंकि कांग्रेस और भाजपा-हजकां उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई है।

इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने अमर उजाला को बताया कि वे उम्मीदवारों की घोषणा 9 मार्च को कर देंगे। उधर, भाजपा-हजकां के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


इस चक्कर में भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा लटकी हुई है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने पूछने पर बताया कि पार्टी 8 मार्च को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।

अशोक तंवर सिरसा से लड़ेंगे चुनाव
कांग्रेस उम्मीदवार तय करने के लिए पार्टी की शुक्रवार को दिल्ली में बैठक हुई लेकिन देर रात तक सूची जारी नहीं हो सकी। सूत्रों के अनुसार, सिरसा के सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर सिरसा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल, करनाल से डॉ. अरविंद शर्मा, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा, भिवानी-महेंद्रगढ़ से श्रुति चौधरी, फरीदाबाद से अवतार सिंह भड़ाना, सोनीपत से वेद मलिक, हिसार से प्रो. संपत सिंह का नाम तय किए जाने की सूचना है।

गुड़गांव और अंबाला से ज्यादा नाम हैं, इसलिए इन सीटों पर फैसला नहीं हो सका था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें