फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission 2024: श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा कन्हैया मित्तल को उतारने की तैयारी में, हिंदू वोटबैंक ज्यादा

Sat, 09 Mar 2024 05:16 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

आला भाजपा सूत्रों के मुताबिक, श्री आनंदपुर साहिब सीट पर दिल्ली में गहन विचार हुआ है और इसके बाद तय हुआ है कि अकाली दल से समझौता होता या नहीं होता, भाजपा इस सीट पर उम्मीदवार जरूर उतारेगी क्योंकि यह सीट हिंदू बहुसंख्यक है। पार्टी की तरफ से कन्हैया मित्तल पर दांव खेलने के लिए तैयारी चल रही है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं है।
विज्ञापन
श्री आनंदपुर साहिब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव सिर पर हैं और तमाम राजनीतिक पार्टियां अपना गणित बनाने में जुट गई हैं। पंजाब में श्री आनंदपुर साहब ऐसी लोकसभा सीट है, जिस पर अभी से तमाम पार्टियों के दिग्गज पूरा समीकरण बनाने में जुट गए हैं। 

विज्ञापन


भाजपा की तरफ से इस सीट पर कन्हैया मित्तल को उतारने की तैयारी की जा रही है। श्री आनंदपुर साहब पंजाब की एक मात्र ऐसी सीट है, जहां पर 54.66 फीसदी हिंदू मतदाता है। भाजपा व आरएसएस का एजेंडा हिंदुत्व का है, इसलिए भाजपा इस सीट पर अभी से तैयारी में लग गई है। अब बाकी राजनीतिक पार्टियां भी हिंदू उम्मीदवार की तलाश में जुट गई हैं।

2009 में इस सीट से पहली बार हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू ने अकाली दल के सीनियर नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा को मात दी थी। तब केंद्र में कांग्रेस सरकार बनी थी। 2019 में कांग्रेस के हिंदू उम्मीदवार मनीष तिवारी ने इस सीट पर जीत हासिल की थी।
विज्ञापन


दरअसल, श्री आनंदपुर साहिब में बंगा, नवांशहर, बलाचौर, आनंदपुर साहिब, रूपनगर, चमकौर साहिब, खरड़ व मोहाली विधानसभा हलके हैं। इनमें से सात पर आप के विधायक हैं। लिहाजा आप की तरफ से इस सीट को जीतने की कोशिश अंतिम चरण तक चलेगी। इनमें अकाली दल का एक विधायक है और एक बसपा का है। 

श्री आनंदपुर साहिब सीट के अधीन नंगल का इलाका आता है, जो हिमाचल से लगता है। श्री कीरतपुर साहब, बुंगा साहब के साथ हिमाचल की सीमा लगती है। इसलिए भाजपा ने इस सीट पर गांव गांव में जाकर अपना नेटवर्क मजबूत करना शुरू कर दिया है। 

आम आदमी पार्टी भी किसी हिंदू उम्मीदवार की तलाश कर रही है। पहले यहां से शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को उतारने की तैयारी चल रही थी लेकिन भाजपा का गणित देखकर आप का थिंक टैंक भी मंथन कर रहा है। कांग्रेस की तरफ से मुनीष तिवारी सांसद हैं और पार्टी से वह दोबारा टिकट मांग रहे हैं। लिहाजा, इस बार श्री आनंदपुर साहिब में मुकाबला रोचक होने वाला है और तमाम राजनीतिक दल हिंदू उम्मीदवारों पर दांव खेलने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें