फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजवा और हंस को आज मिल सकता है राज्य सभा का टिकट

Thu, 10 Mar 2016 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रताप सिंह बाजवा, हंस राज हंस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा और पंजाबी गायक हंसराज हंस को कांग्रेस से राज्यसभा का टिकट मिल सकता है। बुधवार देर रात तक पार्टी हाईकमान इसे लेकर मंथन करता रहा। हालांकि, देर रात तक इनके नाम फाइनल नहीं हुए, लेकिन वीरवार को इस संबंध में एलान संभव है। क्योंकि 11 मार्च को राज्यसभा के लिए नामांकन की आखिरी तारीख है। पंजाब से कांग्रेस के दो राज्यसभा मेंबरों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। जिनमें मनोहर सिंह गिल और अश्वनी कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पार्टी इनमें से किसी को भी रिपीट करने के मूड में नहीं है। क्योंकि कांग्रेस 2017 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति बना रही है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा का टिकट लगभग पक्का माना जा रहा है। क्योंकि उन्होंने हाईकमान के कहने पर कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए प्रदेश प्रधानगी छोड़ी थी। उन्हें पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की टीम का मेंबर माना जाता है। ऐसे में राहुल उन्हें कहीं न कहीं एडजस्ट जरूर करेंगे।

बाजवा के राष्ट्रीय राजनीति में जाने से पंजाब में गुटबाजी की संभावना बिल्कुल खत्म हो जाएगी। वहीं, विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों ने दलित वोट बैंक पर डोरे डालने शुरू कर दिए हैं। हालांकि कांग्रेस ने चरनजीत सिंह चन्नी को सीएलपी लीडर बना कर दलितों को प्रतिनिधित्व दिया है। लेकिन पार्टी का एक वर्ग अब गायक हंसराज हंस को राज्यसभा भेज कर दलितों में पैठ और मजबूत बनाने की सोच रहा है।
विज्ञापन


दिलचस्प बात है कि हंस को अकाली दल छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन किए हुए एक महीना भी नहीं हुआ है। सूत्र बताते हैं कि बाजवा का नाम लगभग फाइनल है, पर हंस के नाम पर दोबारा विचार हो सकता है। उस स्थिति में दो मजबूत दावेदार और हैं। जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी और पूर्व सीएलपी लीडर सुनील जाखड़ शामिल हैं। हालांकि जाखड़ केंद्रीय राजनीति में जाने के इच्छुक नहीं हैं। पर मनीष केंद्रीय राजनीति में ही रहना चाहते हैं।

पंजाब से राज्यसभा उम्मीदवारों पर विचार-विमर्श चल रहा है। प्रताप बाजवा और हंसराज हंस समेत 8-10 लोगों पर विचार किया जा रहा है। अभी किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ है, वीरवार को उम्मीदवारों की घोषणा संभव है।
विज्ञापन

- शकील अहमद, पंजाब प्रभारी, कांग्रेस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें