फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग फुल होने के बावजूद आपको मिलेगी जगह, ऐप से होगा काम

Sat, 03 Jun 2017 01:02 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पार्किंग की समस्या - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
अब आप घर से निकलने से एक घंटा पहले पार्किंग स्पेस बुक करा सकते हैं। नगर निगम और पार्किंग चलाने वाली कंपनी ने शहरवासियों के लिए एक ऐप तैयार कर लिया है। सिर्फ ऐप के नाम मंथन चल रहा है। कंपनी और नगर निगम के अनुसार ऐप से पूरे शहर की पेड पार्किंग का स्टेटस पता चल जाएगा। साथ ही इसकी भी जानकारी मिलेगी कि किस पार्किंग में कितनी जगह खाली है।
विज्ञापन


पार्किग स्पेस बुक करवाने के लिए कार चालक को समय के साथ-साथ यह भी बताना होगा कि पार्किग स्पेस कितने समय के लिए चाहिए। ऐप में चालक यह भी बता सकता है कि उसे किस शोरूम के आगे कार की पार्किंग चाहिए। गौरतलब है कि 15 जून से शहर की सभी 26 पेड पार्किंग को स्मार्ट बनाने का काम शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन

अधिकतर समय फुल रहती है कई पार्किंग

पार्किंग की समस्या - फोटो : amar ujala
सेक्टर-17 की साहिब सिंह, इंपायर स्टोर, बैंक स्क्वायर, आरबीआई के सामने, सेक्टर-22 बस स्टैंड, शास्त्री मार्केट, सुखना लेक और सेक्टर-34 की पार्किंग स्थल हमेशा फुल रहती है। नए सिस्टम के तहत हर पार्किंग की क्षमता भी तय होगी। क्षमता से अधिक वाहन अब पार्क नहीं होंगे जबकि पुराने सिस्टम में ऐसा नहीं होता था। जिस कारण कई बार पर्चाी कटवाने के बावजूद लोगों को पार्किंग की जगह नहीं मिलती थी।

हर माह होने वाला 5 लाख का घाटा भी नहीं होगा
पिछले एक साल से सेक्टर-17 की मल्टीलेवल पार्किंग नगर निगम खुद चला रहा है। इससे नगर निगम को हर माह 5 लाख रुपये का घाटा हो रहा है। लेकिन नए टेंडर में आर्य इंफ्रा कंपनी को ही मल्टीलेवल पार्किंग चलाने को दे दी गई है। ऐसे में अब नगर निगम को हर माह होने वाला नुकसान भी नहीं होगा।

पहले चार घंटे तक लगेंगे 10 रुपये
पहले चार घंटे तक कार पार्किंग के 10 रुपये लगेंगे जबकि इसके बाद घंटे के हिसाब से रेट बढ़ते जाएंगे। वर्तमान में कार पार्किंग के लिए 5 रुपये और दोपहिया वाहनों के  दो रुपये शुल्क लिया जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें