फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग के लिए देनें होंगे ज्यादा पैसे, तैयार रहें

Thu, 08 Oct 2015 12:58 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाउस टैक्स की तर्ज पर ही अब प्रशासन पार्किंग के रेट भी अपने स्तर पर बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। पार्किंग का रेट बढ़ाने व नए नियम एवं शर्तें फाइनल करने के लिए गठित 5 पार्षदों की कमेटी ने जो पार्किंग को फ्री करने की सिफारिश की थी, उसे निगम कमिश्नर भावना गर्ग ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


कमेटी ने रेट बढ़ाने के बजाय पार्किंग को फ्री करने व इसे चलाने के लिए विज्ञापनदाताओं को देने की सिफारिश की थी। कमिश्नर ने मेयर को स्पष्ट किया कि कमेटी की सिफारिशों को मंजूर नहीं किया जा सकता। साथ ही सिफारिशों की जानकारी उन्होंने प्रशासन के आला अधिकारियों को दे दी है जिसके बाद प्रशासन अब अपने स्तर पर पार्किंग के रेट घंटों के हिसाब से बढ़ाने पर नोटिफिकेशन जारी करने का विचार कर रहा है।

इसलिए जल्द बढ़ सकते हैं रेट
प्रशासन जल्द ही नए रेट लागू कर सकता है, क्योंकि तीन पार्किंग खाली होने जा रहीं हैं, जबकि एक पहले ही खाली है और जब तक नए नियम व शर्तें लागू नहीं होतीं, तब तक पार्किंग की नए सिरे से नीलामी नहीं होगी।
विज्ञापन


नए सिरे से नहीं हो रही पेड पार्किंग की नीलामी
अधिकारियों ने प्रशासन की सलाह से पार्किंग के रेट दो से आठ गुना करने का प्रस्ताव तैयार करके इसे जुलाई में सदन में रखा था, लेकिन मेयर ने पहले इस प्रस्ताव को कमेटी में लाने के लिए कहा। इसके बाद कमेटी बनाई गई। अधिकारियों ने यह भी निर्णय लिया कि जब तक नए नियम एवं शर्तों पर मुहर नहीं लगती तब तक खाली होने वाली पार्किंग की नए सिरे से नीलामी नहीं की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार इस समय जो नियम एवं शर्तें हैं, उनमें कई खामियां हैं, जिन पर विजिलेंस विभाग भी सवाल उठा चुका है।
विज्ञापन


इतना रेट बढ़ाना चाहता है प्रशासन
वाहन-------------समय----------रेट (रुपयों में)
दोपहिया----------4 घंटे तक---------5
-----------------6 घंटे तक--------7
----------------8 घंटे तक--------10
----------------10 घंटे तक--------15
----------------12 घंटे तक---------17
हेल्मेट------------------------------2
कार, टैक्सी-------पहले 4 घंटे------10
------------------6 घंटे तक-------15
------------------8 घंटे तक-------25
------------------10 घंटे तक------30
------------------12 घंटे तक------40
कामर्शियल----------6 घंटे तक------25
-------------------10 घंटे तक-----35
--------------------12 घंटे तक----40
------------------12 घंटे से ऊपर---50

पास का प्रस्तावित रेट
वाहन---------------------रेट प्रति माह का
दोपहिया वाहन--------------300
कार------------------------600
थ्री व्हीलर-------------------400
लाइट मोटर व्हीकल-----------800
हैवी मोटर व्हीकल------------एक हजार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें