फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग के विरोध में आई यूथ कांग्रेंस, मुखौटे पहनकर प्रदर्शन

Fri, 13 May 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सेक्टर 17 पार्किंग बंद करने के विरोध में यूकां का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सेक्टर-17 की पार्किंग को बंद करने के खिलाफ युवा कांग्रेस (युकां) ने प्रदर्शन किया, वो भी मौखोटे पहनकर। युकां के अध्यक्ष हरमेल केसरी ने बताया कि शुक्रवार को चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन मेयर की गलत नीतियों के विरोध और सेक्टर-17 के व्यापारियों के पक्ष में किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान युकां के कार्यकर्ताओं ने चेहरे पर सेक्टर-17 के व्यापारियों के चेहरे वाले मुखौटे पहने थे। कार्यकर्ताओं ने पार्किंग स्थल में फड़ी लगाकर समान बेचा। केसरी ने बताया कि इस प्रदर्शन के माध्यम से मेयर को यह संदेश देना है कि अगर यह पार्किंग ऐसे ही खाली पड़ी रही और इनको दोबारा नहीं खोला गया तो वह दिन दूर नहीं जब सेक्टर-17 के व्यापारियों को खाली पड़ी पार्किंग में टेबल/फड़ी लगाकर अपना सामान बेचना पड़ेगा।

इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता नवदीप सिंह, आशीष गजनवी, हरजिंदर सिंह, धीरज गुप्ता, सुखदेव सिंह, ललित शर्मा, संदीप सिंह हनी, राम मेहर इनदौरा, अमरजीत नागर, अश्वनी, आशू अंतरी, सुरिंदर सिंह, शिवा, करमजीत शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें