फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश सिंह बादल बोले-राहुल गांधी के पास तजुर्बा नहीं, भारी बहुमत से आएगी मोदी सरकार

Tue, 21 May 2019 08:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा/ लंबी (पंजाब)
विज्ञापन
प्रकाश सिंह बादल(फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि केंद्र में भारी बहुमत हासिल कर अगली सरकार भाजपा की ही आएगी। अगले प्रधानमंत्री भी मोदी होंगे। राहुल गांधी कभी मंत्री तक नहीं रहे, इससे उनके पास देश चलाने का तजुर्बा नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री गांव बादल स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


बादल ने कहा कि मोदी को देश चलाने का तजुर्बा है, उसी तजुर्बे को लोगों ने पसंद किया और एक बार फिर से प्रधानमंत्री मोदी को देश की जनता कुर्सी से नवाज रही है।

राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए बादल ने कहा कि राहुल कभी किसी सरकार में मंत्री तक नहीं रहे। ऐसे में बिना तजुर्बे के देश को कैसे चला पाएगे। उन्होंने कहा कि मोदी जमीनी स्तर से उठकर केंद्र में आए हैं और उन्हें देश के लोगों की समस्याओं के बारे में अच्छी तरह जानकारी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच चल रही बयानबाजी पर कहा कि वह उनका अंदरूनी मामला है।
विज्ञापन


बादल ने दावा किया कि अकाली-भाजपा गठबंधन पंजाब में कांग्रेस से अधिक लोकसभा की सभी सीटें जीतेगा। बादल ने कहा कि कांग्रेस ने सरकार बनाने से पहले जो वादे जनता से किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें