फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM बादल के तीखे बोल, ‘आप’ भगौड़ों और गपोड़ियों की पार्टी

Thu, 14 Jan 2016 07:43 PM IST
जगदीश जोशी /अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
मेला माघी के मौके मुक्तसर में आयोजित शिअद की कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी को निशाने पर लिया। मुख्यमंत्री बादल ने आप को भगौड़ों व गपोड़ियों की पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता हमेशा गुमराह करने वाले प्रचार से लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंचते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रदेश की सत्ता पर कब्जा करने के सपने देख रहे हैं। मगर सही मायने में उन्हें पंजाब के सभ्याचार और भौगोलिक हालातों के बारे में जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल को ग्रामीणों की जिंदगी के बारे में भी कोई ज्ञान नहीं है। वे तो ठीक तरह से फसलों में अंतर तक नहीं बता सकते। ऐसे में पार्टी नेता राज्य की सत्ता कैसे चला पाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह को अनुशासनहीन सिपाही बताते बादल ने कहा कि हालांकि कैप्टन सेना में सेवा करने का दावा करते हैं, मगर उन्होंने सेना में कुछ भी नहीं सीखा। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना पूरी तरह से अनुशासनबद्ध है, मगर कैप्टन ने सरेआम अपनी हाईकमान का विरोध किया है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह और आप नेता सुच्चा सिंह छोटेपुर पर कटाक्ष करते हुए सीएम बोले कि इन दोनों नेताओं ने अपने निजी स्वार्थों की खातिर हमेशा ही सियासी दलों का दामन थामा और छोड़ा है। ये दोनों नेता विश्वास योग्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है, जिसने श्री दरबार साहिब पर हमला करवाने के साथ-साथ दिल्ली में हजारों निर्दोष सिखों को मौत के घाट उतरवाया था।

विकास के नाम पर तीसरी बार सरकार बनाने का आह्वान
सीएम ने सूबे में हो रहे विकास को इसी तरह जारी रखने की बात पर जोर देते हुए राज्य के लोगों से लगातार तीसरी बार शिअद-भाजपा गठबंधन की सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि माघी के इस पवित्र दिन पर लोग प्रण लें कि तीसरी बार फिर शिअद-भाजपा क ी सरकार बनवाएं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें