मुख्यमंत्री ने चिंता जताई कि ऐतिहासिक दिवस को मनाने में एकता की कमी महसूस हो रही है जबकि विभिन्न समागमों में देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई मशहूर हस्तियां शामिल होने जा रही हैं। साझे समागमों के लिए एकता न होने की सूरत में सभी पक्षों में निराशा हो सकती है। अब तक ऐसे समागमों को मनाते समय समूचा सिख भाईचारा एकजुट होता था। इन रिवायतों को तोड़ने से सिख भाईचारे को अपूरणीय नुकसान होगा।
श्री अकाल तख्त साहिब की अगुवाई में होगा मुख्य समारोह: लौंगोवाल
देर शाम एसजीपीसी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि लौंगोवाल ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि वे श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से जारी आदेश के अनुसार पंथ की साझा स्टेज का हिस्सा बनें।
श्री गुरु नानक देव जी के मुबारक स्थान गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुलतानपुर लोधी के गुरु नानक स्टेडियम में लगाई जा रही स्टेज किसी एक पक्ष की नहीं बल्कि पूरे पंथ की है। यहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश-विदेश की प्रमुख शख्सियतें शिरकत करेंगी।
गुरु नानक स्टेडियम में आयोजित होने वाला मुख्य समारोह श्री अकाल तख्त साहिब की छत्रछाया में होगा। श्री अकाल तख्त के आदेश का पालन करते हुए एसजीपीसी मुख्य समारोह के दौरान सभी पक्षों को बराबर सम्मान देगी।
लौंगोवाल ने कहा कि सीएम के साथ 550वें प्रकाश पर्व समागम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है और उन्हें गुरु साहिब के पावन स्थान पर किए जाने वाले मुख्य समागम के बारे में जानकारी भी दी गई है। उन्होंने आशा जताई कि मुख्यमंत्री इसे गंभीरता से लेंगे और गुरुद्वारा श्री बेर साहिब की स्टेज पर हाजिर होंगे।
डीसी ने गुरुपर्व समागम में अफसरों-कर्मियों की तैनाती का लिया जायजा
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व संबंधी कराए जा रहे समागमों को सुचारू ढंग से सफल बनाने के लि मानवीय स्रोत्रों व बुनियादी ढांचे का सही ढंग से इस्तेमाल करने के उद्देश्य के लिए डीसी कपूरथला डीपीएस खरबंदा की तरफ से अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती का जायजा लिया है। डीसी ने बताया कि बताया कि विभिन्न समागम के दौरान 3300 से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई हैं।
टोंट सिटी-1 में अधिकारियों की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए डीसी ने बताया कि 06 हाईलेवल कमेटियां गठित की गई हैं, जिनमें पहचान पत्रों की छपाई, मेहमानवाजी, रिहायश और ट्रांसपोर्ट, सजावट और सौंदर्यीकरण, एलईडी लगाने और रिफ्रेंशमेंट शामिल हैं। जिनके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की पहले ही ड्यूटियां लगाई जा चुकी हैं।
विभिन्न कमेटियों के मुखियों को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि अधिकारियों को निजी तौर और अपने सहायक स्टाफ के साथ ड्यूटी स्थानों का पहले ही दौरा करके समागम दौरान आसानी के साथ पहुंच को यकीनी बना लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि 3300 से ज्यादा सिविल अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटियों अलग-अलग काम के लिए कपूरथला के सीनियर पीसीएस अधिकारियों और अन्य जिलों के अधिकारियों की अगवाई में लगाई गई हैं।
एडीसी फगवाड़ा गुरमीत सिंह मुल्तानी मुख्य पंडाल और लांज के इंचार्ज होंगे। जबकि एडीसी विकास अवतार सिंह भुल्लर टेंट सिटी और स्कूलों में संगत की रिहायश को यकीनी बनाएंगे। हरदीप सिंह धालीवाल को श्रद्धालुओं को 19 पार्किंग स्थानों पर सहूलत मुहैया कराने के लिए लगाया है। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के मापदंडों के अनुसार तीनों टेंट सिटीज में 1 लाख लीटर पानी की क्षमता वाले टैंक लगाए हैं।
इस मौके पर एडीसी सामान्य राहुल चाबा, एडीसी फगवाड़ा गुरमीत सिंह मुल्तानी, एडीसी विकास अवतार सिंह भुल्लर, एसडीएम वरिंदरपाल सिंह बाजवा, डा. चारुमिता और लतीफ अहमद, संयुक्त कमिश्नर नगर निगम जालंधर गुरविंदर सिंह जौहल, डॉ. नरिंदर सिंह धालीवाल, एईटीसी हरदीप भंवरा और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।