फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए अब डिजिटल बना रास्ता, प्रकाश जावड़ेकर ने 17 प्रदेशों में की लांचिंग

Mon, 17 Apr 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि केंद्र सरकार रूसा के तहत उच्चतर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार कर रही है। उच्चतर शिक्षा में वेल्यू एडिशन का प्रयास करना होगा, तभी सरकार का प्रयास सार्थक होगा। इसके लिए अनुसंधान पर फोकस करना भी जरूरी है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंस कर एमडीयू में आधुनिक कंप्यूटर सेंटर प्रयोगशाला की डिजिटल लांचिंग की। 
विज्ञापन


डिजिटल लांचिंग के लिए एमडीयू के स्वराज सदन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत हुई डिजिटल लांचिंग के मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उच्चतर शिक्षा में सुधार होना जरूरी है। इसके लिए सरकार पूरे प्रयास कर रही है, जो संस्थान गुणवत्तापरक शिक्षा देगा उसे प्रोत्साहित किया जाएगा। रूसा के अंतर्गत संस्थानों को जो बजट मिला है उसका बेहतर उपयोग कर छात्रों को लाभ मिलना चाहिए। 

इस दौरान स्वराज सदन में चल रहे कार्यक्रम में रूसा के निदेशक प्रो. प्रदीप अहलावत ने रूसा के तहत विभिन्न चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया ने कहा कि विश्वविद्यालय में आधुनिक कंप्यूटर प्रयोगशाला की स्थापना से भारत सरकार की महत्त्वाकांक्षी डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया मिशन को प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि एमडीयू के कंप्यूटर लैब की डिजिटल लांचिंग एक ऐतिहासिक पहल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों को दिया आश्वासन, संस्थान में आकर करेंगे बात

वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से एक साथ 17 प्रदेशों में की लांचिंग - फोटो : अमर उजाला
डिजिटल लांचिंग के कार्यक्रम के दौरान 11:30 से 12 बजे तक छात्रों के साथ बातचीत का समय रखा गया था। इसमें सभी प्रदेशों के छात्रों को वीडियो कांफ्रेंस कर रहे केंद्रीय मंत्री से एक-एक सवाल पूछने थे। सवाल पूछने का सिलसिला शुरू होता इससे पहले ही केंद्रीय मंत्री ने मना कर दिया। केंद्रीय मंत्री ने छात्रों को आश्वासन दिया कि वह जल्दी ही सभी संस्थानों में आएंगे। इसके बाद सभी छात्रों से आमने-सामने बैठकर बातचीत करेंगे। 

इन प्रदेशों में की डिजिटल लांचिंग की शुरुआत 
1. शिवाजी यूनिवर्सिटी कोहलापुर पूणे महाराष्ट्र
2. कलस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू-कश्मीर 
3. राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज हिमाचल प्रदेश 
4. इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज इन एजूकेशन मिजोरम
5. आईटी सेंटर बायो इंफॉर्मेटिक्स सेंटर साइंस लेबोरेट्री मणिपुर
6. न्यू मॉडल डिग्री कॉलेज तेलंगाना 
7. कंप्यूटर लैब एमडीयू हरियाणा
8. भारतीय यूनिवर्सिटी तमिलनाडु
9. श्री शंकराचार्य यूनिवर्सिटी ऑफ संस्कृत केरला
10. गवर्नमेंट कॉलेज सिक्किम
11. गवर्नमेंट कॉलेज अरुणाचल प्रदेश 
12. गवर्नमेंट रानी दुर्गावती कॉलेज मध्यप्रदेश 
13. गतशिला कॉलेज झारखंड
14. संस्कृत यूनिवर्सिटी हरिद्वार
15. एमएलएस यूनिवर्सिटी उदयपुर राजस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें