फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस बढ़ोत्तरी के विरोध में अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
स्कूल के बाहर प्रदर्शन करते हुए बच्चों के अभिभावक । - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना के कारण स्कूलों में फीस लगातार बढ़ाई जा रही है। इसी के विरोध में सैकड़ों अभिभावकों ने एक्सिप्स स्कूल सेक्टर 45 के बाहर प्रदर्शन किया। मामला आगे बढ़ता देख पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने प्रिंसिपल के साथ अभिभावकों की बात करवाई। लिखित में शिकायत ली गई। स्कूल प्रशासन ने कहा है कि सोमवार तक इस प्रकरण पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

एक्सिप्स स्कूल पर आरोप हैं कि लॉकडाउन से पहले प्रतिमाह 3540 रुपये लिए जा रहे थे लेकिन लॉकडाउन के समय यह फीस बढ़ाकर 3840 रुपये कर दी गई जबकि इस समय फीस वैसे ही माफ की जानी चाहिए। अभिभावकों के पास पैसे का संकट है। इसके अलावा अप्रैल व मई माह की फीस भी जमा करने के लिए अभिभावकों से स्कूल ने कहा। इसी के विरोध में शनिवार को सैकड्ऱों अभिभावक स्कूल के बाहर एकत्रित हुए और उसके बाद स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
सोमवार तक निर्णय लेगा पीयू
स्कूल प्रशासन की ओर से कोई भी व्यक्ति बाहर उनकी बात सुनने नहीं आया। उसके बाद संबंधित सेक्टर से पुलिस के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने कुछ अभिभावकों को प्रिंसिपल से मुलाकात करवाई। अभिभावकों के अनुसार, स्कूल प्रशासन ने कहा है कि सोमवार तक इस प्रकरण पर निर्णय लिया जाएगा। जहां तक हो सकेगा अभिभावकों की मदद की जाएगी लेकिन स्कूल भी नुकसान नहीं उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें