बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता, बच्चे का स्वभाव हमेशा चिड़चिड़ा रहता है, बच्चा बहुत शरारती है। इस तरह के सवालों को लेकर लगभग सभी अभिभावक परेशान रहते हैं।
ट्राइसिटी के अभिभावकों की बच्चों से जुड़ी इसी तरह की दिक्कतों का समाधान अब अमर उजाला और बिरला सनलाइफ इंश्योरेंस मिलकर निकालेंगे।
अमर उजाला 20 दिसंबर (शुक्रवार) को सेक्टर-46 स्थित कुंदन इंटरनेशनल स्कूल में पैरेंटिंग सेमिनार का आयोजन करने जा रहा है।
ट्राइसिटी के अभिभावक दोपहर 12 से 2 बजे तक स्कूल में होने वाले पैरेंटिंग सेमिनार में हिस्सा लेकर बच्चों से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी एक्सपर्ट से ले सकते हैं।
अमर उजाला इससे पहले सेक्टर-7 पंचकूला स्थित डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पैरेंटिंग सेमिनार का सफल आयोजन कर चुका है।
कुंदन इंटरनेशनल स्कूल प्रिंसिपल एंजिलिना भगत ने कहा आज के दौर में बच्चों से अधिक अभिभावकों को काउंसलिंग की जरूरत होती है।
उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने यह बहुत ही अच्छी पहल की है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में अभिभावकों को सेमिनार में हिस्सा लेना चाहिए।
कार्यक्रम में काउंसलर और डीसी मॉडल स्कूल के डायरेक्टर भरत भूषण गुप्ता, डायटिशियन डॉ. नम्रता सेठी, साइकोलाजिस्ट डॉ. नरेंद्र सिंह, हेल्थ एक्पर्ट डॉ. सबजोत कौर और बिरला सनलाइफ के अजय भट्ट अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के लिए वित्तीय प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।