चंडीगढ़। क्रिकेट बैश अकादमी की टीम ने वाईजेआर क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ को 76 रनों से हराकर अशोक कुमार विज मेमोरियल अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट ट्राफी पर कब्जा कर लिया। फाइनल मुकाबला आईवीसीए क्रिकेट ग्रंाउड डेराबस्सी में खेला गया। टूर्नामेंट में ट्राइसिटी की क्रिकेट टीमों ने शिरकत की। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए क्रिकेट बैश अकादमी ने निर्धारित 35 ओवर में 8 विकेट पर 202 रन बनाए। इसमें निखिल कुमार ने 68 रन, मेहुल दत्त ने 50, पुनीत कुमार ने 28 रन की पारी ख्ेाली। वहीं, गेंदबाजी में पारस ने 37 रन देकर 2 विकेट, ज्ञान सिंह ने 29 देकर 2 विकेट , अंश खोसला ने 32 देकर 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाईजेआर क्रिकेट अकादमी की टीम निर्धारित 35 ओवर में 8 विकेट पर 126 रन ही बना सकी। सक्षम ठाकुर ने 31 रन, अंश खोसला ने 37 रन, पारस ने 22 रन, शामिक धैर्य ने 17 रन बनाए। गेंदबाजी में गोल्डी ने 20 रन देकर 3 विकेट, हरीश ने 18 रन देकर एक विकेट, सोहिल ने 22 रन देकर एक विकेट लिया। वाईजेआर क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ के पारस को बेस्ट ऑलराउंडर, बेस्ट गेंदबाज के साथ फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।