सिटी ब्यूटीफुल में साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए चंडीगढ़ टूरिज्म और हीरो साइकिल ने 21 दिसंबर को साइक्लोथॉन का अयोजन किया। इसमें चार वर्ग में रेस हुई।
प्रोफेशनल, जूनियर कॉरपोरेट और कॉलेज राइड। सुबह आठ बजे से प्रोफेशनल रेस हुई। इसका फ्लैग ऑफ पंजाब के वित्त मंत्री और साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान परमिंदर सिंह ढींडसा और यूटी के डायरेक्टर टूरिज्म काशिश मित्तल ने किया। प्रोफेशनल रेस को इस रेस को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रहने वाले पंकज ने जीता।
प्रोफेशनल रेस में देश भर से 100 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जन मार्ग पर मटका चौक से लेकर हाईकोर्ट तक 57.5 किमी की इस रेस को 16 राउंड्स में पूरा करना था। प्रथम स्थान पर रहने वाले पंकज को इनाम में एक लाख रुपये दिए गए।
दूसरे स्थान पर पंजाब के अमृतसर में रहने वाले अमरजीत नेगी रहे। उन्हें 60 हजार की इनामी राशि दी गई है। तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र के गणेश रहे। उन्हें इनामी राशि के रूप में 40 हजार रुपये प्रदान किए गए।