फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ पंजाब यूनिवर्सिटी में हंगामा: देर रात अभिषेक डागर को हिरासत में लेने पर भड़के छात्र, पुलिस के साथ झड़प

Mon, 03 Nov 2025 01:03 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

पीयूसीएससी (पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल) के जनरल सेक्रेटरी अभिषेक डागर पिछले पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। रात को डीएसपी और थाना प्रभारी ने अभिषेक डागर को ड्रिप लगवाने के लिए ले जाने की कोशिश की लेकिन छात्रों ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस शनिवार रात को उस समय तनावपूर्ण माहौल में बदल गया, जब भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। यह हंगामा तब शुरू हुआ जब पुलिस ने छात्र नेता अभिषेक डागर को हिरासत में लेने की कोशिश की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीयूसीएससी (पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल) के जनरल सेक्रेटरी अभिषेक डागर पिछले पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वे एफिडेविट की अनिवार्यता खत्म करने और प्रशासन की छात्र-विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कई दृष्टिबाधित छात्र भी इस आंदोलन में शामिल हैं।

रात के समय मौके पर पहुंचे डीएसपी और थाना प्रभारी ने अभिषेक डागर को ड्रिप लगवाने के लिए ले जाने की कोशिश की लेकिन छात्रों ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में छात्र जमा हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के बीच बम डिटेक्शन टीम और अतिरिक्त पुलिस बल को भी बुलाया गया। 
विज्ञापन


छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रशासन पुलिस के दबाव में उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने घोषणा की है कि मंगलवार दोपहर दो बजे गेट नंबर 2 बंद किया जाएगा। देर रात तक कैंपस में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। छात्र नेताओं ने कहा कि भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें