फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भाजपा कार्यालय में बम की सूचना से हड़कंप, चंडीगढ़ पुलिस ने परखी तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय में हाई अलर्ट मॉक ड्रिल आयोजित की। संदिग्ध बम होने की काल्पनिक सूचना पर पुलिस और विभिन्न आपातकालीन एजेंसियों की त्वरित प्रतिक्रिया का अभ्यास किया गया।
विज्ञापन

एसपी (ऑपरेशंस) गीतांजलि खंडेलवाल के निर्देशन में हुई ड्रिल के दौरान ऑपरेशन सेल के कमांडो ने परिसर खाली कराया। इसके बाद बम निरोधक दस्ता, हिट टीम और डॉग स्क्वायड ने तलाशी अभियान चलाकर बगीचे से डमी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद की। पूरे परिसर की दोबारा जांच के बाद डमी आईईडी को विशेष सैंडबैग वाहन से पुलिस लाइन सेक्टर-26 ले जाकर निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के तहत सुरक्षित निष्प्रभावी किया गया।
मॉक ड्रिल में क्यूआरटी, पीसीआर, डायल-112, फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस, फॉरेंसिक टीम, क्राइम ब्रांच, सेक्टर-34 थाना पुलिस और एंबुलेंस सेवाओं सहित कई एजेंसियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें