फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शास्त्री नगर में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, बेडरूम का सारा सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। किशनगढ़ गांव के शास्त्री नगर इलाके में लक्की कार के नाम वाली गली में वीरवार दोपहर करीब ढाई बजे एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में बेडरूम में रखा लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। पड़ोसियों की सतर्कता और दमकल विभाग की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

मकान में रहने वाले मुकेश ने बताया कि वह ऑटो चालक है और परिवार के साथ शास्त्री नगर में रहता है। परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटियां और पिता हैं। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि वह कांवड़ लेने गए हुए थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य उन्हें लेने गए थे। इसी दौरान घर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई।
आग की लपटों ने सबसे पहले बेडरूम को अपनी चपेट में लिया, जिससे बेड, कपड़े, बच्चों के स्कूल बैग, कंबल तथा अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पानी डालकर काफी हद तक आग पर काबू पा लिया। इसके बाद मनीमाजरा दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह बुझाया।
विज्ञापन

इस दौरान घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर भी खतरे की जद में था। सूचना मिलने पर आईटी पार्क थाना पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। यदि आग सिलेंडर तक पहुंच जाती तो बड़ा विस्फोट हो सकता था और आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका थी। आग लगने के कारण परिवार का हजारों रुपये का घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें