पंजाब के जालंधर जिले के फिल्लौर उप मंडल के गन्ना गांव में रविवार की देर रात जगराते के दौरान मां का भवन (पंडाल) गिर गया। इसमें कुछ लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक गांव में देर रात जागरण चल रहा था। इस दौरान आंधी से पंडाल गिर गया। हादसे में छह-सात लोग घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस हादसे के दौरान जागरण में लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि रात 12 से 12:30 बजे के मध्य यह हादसा हुआ है। कमेटी के सदस्य भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि घायलों की हालत गंभीर है।