फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंचकूला की जिम्नास्टिक टीम ने स्टेट चैंपियनशिप में बिखेरी चांदी जैसी चमक

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। 58वीं हरियाणा स्कूल स्टेट जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 2025-26 में पंचकूला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 एक्रोबेटिक्स वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया है। अंबाला में हुई प्रतियोगिता में राज्यभर के विभिन्न जिलों की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन




पंचकूला की विजेता टीम में सरगम बंसल, दक्ष, याना, आरोही, प्रगुन और आयुष शामिल रहे। इन खिलाड़ियों ने लगातार अभ्यास और मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। खासतौर पर सरगम बंसल और दक्ष का प्रदर्शन प्रतियोगिता का आकर्षण रहा। दोनों ने कठिन स्टंट्स को बखूबी अंजाम देते हुए निर्णायकों से खूब प्रशंसा बटोरी।



सरगम बंसल के माता-पिता रोहित बंसल और दीपशिखा और दक्ष के माता-पिता अमित कुमार और पूनम रानी ने बच्चों की इस उपलब्धि पर अत्यंत खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सफलता उनके बच्चों की मेहनत, लगन और कोच के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। मुख्य कोच देवेंद्र ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता से पहले महीनों तक कड़ी मेहनत की और हर दिनचर्या को खेल के अनुरूप ढाला। उन्होंने कहा कि इन युवा खिलाड़ियों ने साबित कर दिया कि यदि लगन और अनुशासन हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें