फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: छह करोड़ से अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनेगा पंचकूला का क्रिकेट मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर में बने क्रिकेट मैदान को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। इसके लिए एचएसवीपी की ओर से करीब 6 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इसमें से 5 करोड़ रुपये पवेलियन पर और करीब एक करोड़ रुपये मैदान को बेहतर बनाने पर खर्च किए जाएंगे। इसके लिए एचएसवीपी की ओर से टेंडर जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही यहां काम शुरू होने की उम्मीद है। पंचकूला को प्रदेश की अघोषित राजधानी कहा जाता है। यहां खेल विभाग का मुख्यालय भी है और स्टेडियम भी बेहतरीन है। प्रदेश के सबसे बढि़या स्टेडियमों में पंचकूला का नाम आता है। मगर यहां के क्रिकेट मैदान पर अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन की सुविधा नहीं है। यहां न टीम के बैठने के लिए पवेलियन बनाया गया है और न ही मैदान का स्तर इतना ठीक है। मगर अब इस मैदान का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
विज्ञापन


आधुनिक सुविधाओं से लैस पवेलियन बनेंगे
मैच खेलने वाली टीमों के खिलाड़ियों के लिए यहां 5 करोड़ रुपये खर्च कर पवेलियनों का निर्माण किया जाएगा। ये आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। यहां खिलाड़ियों के बैठने से लेकर आराम करने की सुविधा होगी। बेहतरीन बाथरूम का निर्माण भी इनमें किया जाएगा।

नया घास लगेगा, डग आउट बनेंगे
क्रिकेट मैदान की आउट फील्ड को बेहतर बनाने के लिए पूरी घास को उखाड़ा जाएगा और नए स्तर से बेहतरीन घास लगाई जाएगी। इससे खिलाड़ियों को क्षेत्ररक्षण के दौरान चोटिल होने की संभावना कम रहेगी। इसके अलावा बाउंड्री के साथ डग आउट भी बनाए जाएंगे, जिसमें मैच के दौरान खिलाड़ी वहां बैठ सकेंगे।
विज्ञापन


आगामी सीजन में आईपीएल मुकाबले होने की उम्मीद
अगले साल होने वाले आईपीएल मुकाबलों तक मैदान को पूरी तरह तैयार कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि आगामी सीजन में आईपीएल के कुछ मैच पंचकूला में भी आयोजित किए जा सकें। अब तक चंडीगढ़ में कई बार आईपीएल मैच हो चुके हैं, मगर पंचकूला में ये मैच नहीं होते हैं।

वर्जन::
ताऊ देवीलाल स्टेडियम में बने क्रिकेट मैदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। 5 करोड़ से पवेलियन बनेंगे। इसके अलावा आउट फील्ड में घास लगाने और डग आउट बनाने सहित कई तरह की सुविधाएं खिलाड़ियों के लिए यहां उपलब्ध कराई जाएंगी। - एनके पायल, एक्सईएन, एचएसवीपी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें