फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला से दिल्ली के लिए वॉल्वो का समय बदला

Sat, 10 May 2014 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-5 स्थित बस स्टैंड से दिल्ली के लिए शुरू हुई वॉल्वो सेवा के समय में बदलाव कर दिया गया है। अब यह वॉल्वो 11 मई से सुबह 5.45 बजे पंचकूला बस अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


यह सेवा तीन मई से शुरू हुई थी और पहले इसका समय सुबह पांच बजे था, जबकि दिल्ली से वापसी का समय दोपहर बाद चार बजे ही तय रहेगी।

इसके अलावा हरियाणा रोडवेज शनिवार से हर शाम दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त सामान्य बस सेवा भी शुरू करने जा रहा है। फिलहाल पंचकूला से होकर शाम सवा चार बजे के बाद दिल्ली के लिए बस सेवा नहीं थी।

अब यह जनरल बस शाम 5.45 बजे दिल्ली के रवाना होगी। हरियाणा रोडवेज के जीएम रोहताश सिंह ने कहा कि रोडवेज ने हर तबके के यात्रियों का खयाल करते हुए यह सुविधा शुरू की है। आने वाले दिनों में रोडवेज बसों की संख्या और रूटों में भी विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें