फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी यौन शोषण मामले में राम रहीम की पेशी, जानिए क्या हुआ?

Tue, 27 Sep 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम - फोटो : file photo
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर साध्वी यौन शोषण, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामला और डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह हत्या मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में सुनवाई की गई। साध्वी यौन शोषण मामले में पीड़िताओं के बयान पर दोनों पक्षों ने बहस की।
विज्ञापन


इस मामले की सुनवाई के दौरान डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए। अब साध्वी यौन शोषण मामले में अगली सुनवाई चार अक्तूबर को होगी। पहले साध्वी यौन शोषण में अगली सुनवाई के लिए तारीख 30 सितंबर सुनिश्चित की गयी थी, पर उच्चतम न्यायालय द्वारा इस मामले में स्टे लगाने पर इस मामले की अगली सुनवाई अब 4 अक्तूबर को की जाएगी। 

गौरतलब है कि एक गुमनाम पत्र के माध्यम से एक साध्वी ने डेरा प्रमुख गुरमीत रहीम पर यौन शोषण समेत कई अन्य संगीन आरोप लगाए थे। उच्च न्यायालय ने पत्र का संज्ञान लेते हुए सितंबर 2002 को मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। सीबीआई ने तथ्यों की जांच की और डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ विशेष अदालत के समक्ष 31 जुलाई, 2007 में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। डेरा प्रमुख को उक्त मामले में अदालत से जमानत मिल गई है, लेकिन पिछले लंबे समय से यह मामला पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में जल्द ही कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है। ध्यान रहे कि पंचकूला विशेष सीबीआई कोर्ट में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर दो हत्या के मामले पर सुनवाई की जा रही है। इन दोनों मामलो में अगली सुनवाई 19 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें