फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीप्रीत-विपासना आज होंगी आमने-सामने, बड़े खुलासों की उम्मीद

Thu, 12 Oct 2017 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
सेहत खराब होने की वजह से पंचकूला नहीं पहुंची डेरे की चेयरपर्सन बिपासना को पंचकूला पुलिस ने वीरवार को फिर बुलाया है। माना जा रहा है कि इस दौरान हनीप्रीत-बिपासना को आमने सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी, जिसमें पंचकूला हिंसा से जुड़े तमाम पहलुओं पर खुलासा होगा।
विज्ञापन


25 अगस्त के बाद पुलिस के सामने पहली बार दोनों आमने सामने होंगी, जिसमें हिंसा की साजिश से जुड़ी सच्चाई सामने आएगी। हनीप्रीत से अब तक की पूछताछ में पुलिस को जितनी जानकारियां मिली हैं, उसकी पुष्टि भी बिपासना से पूछताछ में की जाएगी। हिंसा के दिन डेरे की चेयरपर्सन बिपासना और हनीप्रीत दोनों ही पंचकूला में थी। लेकिन इस दौरान दोनों अलग अलग जगहों पर थीं। 

पूछताछ के दौरान पुलिस की कोशिश होगी कि बिपासना और हनीप्रीत से उन पहलुओं को खंगाला जाए, जिनपर अब तक कोई बड़ी जानकारी नहीं मिल सकी है। इसके तहत मोबाइल की बरामदगी, डेरे से हनीप्रीत के ताल्लुक और 26 अगस्त को जब हनीप्रीत वहां गई तो इस दौरान की बातचीत सहित तमाम पहलुओं को खंगाला जाएगा। दंगे की साजिश में गिरफ्तार हनीप्रीत से पूछताछ में हुए खुलासे के बाद यह मौका पुलिस के लिए भी बेहद अहम है, क्योंकि इसके बाद हनीप्रीत का रिमांड खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास के खिलाफ महिला आयोग को शिकायत

- फोटो : File Photo
हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की हरियाणा महिला आयोग से मांग की गई है। वकील मोमिन मलिक की शिकायत पर आयोग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन ने इसकी जानकारी दी। वकील मोमिन ने शिकायत में कहा है कि तलाक के सात साल बाद भी विश्वास गुप्ता हनीप्रीत को बदनाम कर रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। 

राम रहीम और हनीप्रीत के संबंधों को लेकर आपसी दुश्मनी निकालते हुए कानून का उल्लंघन किया जा रहा है। तलाक के बाद हनीप्रीत और विश्वास गुप्ता का आपस में कोई रिश्ता नहीं है, ऐसे में पूर्व पत्नी पर किसी प्रकार की टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें