फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला की इस नन्हीं खिलाड़ी ने लगाई मेडल्स में हाफ सेंचुरी

Wed, 03 Feb 2016 02:09 PM IST
जतिन जैन/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला की साढ़े तीन साल की कड़ी मेहनत से साढ़े छह साल की तारुषी गौर स्केटिंग और मार्शल आर्ट में न केवल जिला बल्कि राज्यस्तर के कई टूर्नामेंट में विजेता रही। तारुषी ने मार्शल आर्ट में 6 स्वर्ण पदक और 4 रजत पदक जीते। स्केटिंग में चार स्वर्ण पदक, पांच रजत पदक और नौ कांस्य पदक भी अपने नाम किए।
विज्ञापन


तारुषी गौर सेक्टर आठ स्थित द ब्रिटिश स्कूल पहली क्लास की स्टूडेंट है। तारुषी के पेरेंट्स ने ढाई वर्ष की आयु में ही स्कूल में एडमिशन करवा दिया था। खेलने की चाह और अभिभावकों व स्कूल के सहयोग से तारुषी ने यह मुकाम हासिल किया है।
 
गणमंत्र दिवस पर किया सम्मानित
सेक्टर-5 के परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस पर तारुषी गौर को खेल के क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया था। इस मौके पर हरियाणा के मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क ने तारुषी को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संसदीय सचिव के अलावा विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर उपिंद्र कौर आहलुवालिया, उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ और एडीसी हेमा शर्माभी मौजूद थीं।
विज्ञापन


प्रत्येक इवेंट में हिस्सा लेती है तारुषी
स्कूल के डायरेक्टर संजय सेठी ने बताया कि स्कूल के प्रत्येक कार्यक्रम तारुषी हिस्सा लेने के लिए तैयार रहती है। इसी जोश और जज्बे के कारण तारुषी खेल के क्षेत्र में मेडल्स की हाफ सेंचुरी लगा चुकी है। वह 20 से अधिक प्रमाण पत्र भी हासिल कर चुकी है।

उपलब्धियां
ब्रिटिश स्कूल ने स्केटिंग प्रशिक्षण को पाठ्यक्रम के अंतर्गत ही रखा है। तारुषी के उत्साह को देखते कोच चंदर सिंघल टाइगर अकादमी से प्रशिक्षण दिलवाया गया। तारुषी ने दो महीनों में ऑल इंडिया ओपन स्पीड चैंपियनशिप, डैकथलन मेगा स्पीड कार्निवल, चौथी मानव मंगल स्पीड स्केटिंग कार्निवल, पांचवीं दीक्षांत अंतरराष्ट्रीय स्कूल ओपन स्पीड स्केटिंग कार्निवल 2015 और परोस्केट रोलर स्केटिंग स्कूल प्रतियोगिता में भाग लिया और कई मेडल जुटाए।

इसके अलावा चंडीगढ़ स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक व मार्शल आर्ट और रोलर स्केटिंग में अखिल भारतीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में स्वर्ण व कांस्य पदक हासिल किए। शारादा सर्वहितकारी स्कूल, सेक्टर-40, चंडीगढ़ में 23 अगस्त, 2015 को आयोजित 15वीं सब जूनियर चंडीगढ़ स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। उसने मर्शल आर्ट में स्वर्ण पदक हासिल किया।

24 व 25 अगस्त 2015 को शिमला में तीसरी आल इंडिया ओपन रोलर स्केटिंग में कांस्य पदक और मार्शल आर्ट गोल्ड कप 2015 में रोलर स्केटिंग में रजत पदक जीता। प्रथम बाल विद्या स्केटिंग चैंपियनशिप में तारुषी ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें