फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में दीपावली पर 80 झुग्गियां जलकर राख, विकराल आग में जल गए रुपये और वाहन

Sat, 14 Nov 2020 06:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला

सार

  • लोगों की नकदी, बिस्तर, कपड़े और अन्य सामान हुआ रखा, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने आग पर पाया काबू 
  • एक झोपड़ी में उठी आग की चिंगारी को बताया जा रहा आग लगने का कारण, मदद को पहुंचे समाजसेवी संगठन  
विज्ञापन
पंचकूला में झुग्गियां में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के दिन अचानक लगी आग से सकेतड़ी गांव में करीब 80 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। दीपावली मनाने की तैयारी में जुटे लोगों की झोपड़ियों में रखी नकदी, कपड़े और अन्य सामान देखते ही देखते जलकर राख हो गए। सूचना मिलने के आधा घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग अन्य झोपड़ियों में फैलती चली गई। फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण खाना बनाते समय अचानक उठी चिंगारी से एक झोपड़ी का सुलगना बताया जा रहा है।   

विज्ञापन


सकेतड़ी गांव के पास करीब दो सौ झोपड़िया हैं। शनिवार दोपहर के बाद एकदम से एक झोपड़ी से आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। अन्य झोपड़ियों में रहने वालों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग ने देखते ही देखते अन्य झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से कई साइकिल, बिस्तर, कपड़े, राशन और नकदी भी जल गए। त्योहार के दिन आग से हुए नुकसान से पीड़ित महिलाओं और पुरुषों के आंसू नहीं थम रहे हैं। आग की सूचना मिलने पर शहर के समाजसेवी भी मदद को पहुंचने लगे हैं। 

एक नेता ने दी दमकल को जानकारी
स्थानीय कांग्रेस नेता अनिल चौहान ने दमकल विभाग में पहुंचकर गाड़ियों को प्रबंध करवाया। अनिल चौहान ने कहा कि यदि दमकल विभाग समय पर पहुंच जाता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। 
विज्ञापन


जैकेट, स्वेटर और राशन उपलब्ध करवाया
गांव सकेतड़ी में 80 झुग्गियों में आग लगने के बाद शिरड़ी सांई सेवा समाज के प्रबंधक अनिल थापर ने तुरंत इन परिवारों के लिए 250 कंबल की व्यवस्था करवाई। रविवार सुबह अनिल थापर स्वयं मौके पर पहुंचे। इन परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने करीब 200 किलोग्राम राशन की व्यवस्था की। इसमें आटा, दाल, चावल, नमक, हल्दी शामिल है। सुबह लगभग 80 परिवारों को तिरपाल और रस्सी खरीद कर दी। 

अस्थाई स्कूल चलाएंगे बच्चों के लिए
अनिल थापर ने यहां रहने वाले बच्चों की पढ़ाई के लिए अस्थाई स्कूल भी चलाने की घोषणा की है। एक टेंट लगाकर स्कूल शुरू किया जाएगा, जिसमें बच्चे पढ़ाई कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यहां रहने वाले छोटे-छोटे बच्चों को खिलौने भी दिए जाएंगे। 

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता रंजीता मेहता ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को भी मामले में संज्ञान लेने को कहा। रंजीता मेहता ने कहा कि गरीब लोगों की मदद के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को गले लगाकर ढांढस बंधाया कि जितनी भी मदद वह कर पाएंगे उसमें कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। 

बर्तन देंगे गरीबों को
गांव सकेतड़ी में अग्निकांड के बाद नगर सुधार सभा पंचकूला के चेयरमैन तरसेम गर्ग भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने इन परिवारों के लिए बर्तन देने की घोषणा की। लगभग 250 लोगों के लिए प्लेट्स, चम्मच, गिलास नगर सुधार सभा की तरफ से इन परिवारों को दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें