शहर में वोटिंग के बाद लोकसभा चुनाव की हलचल कम हुई तो अब पंचकूला बार एसोसिएशन के चुनावों की घोषणा होते ही गहमागहमी शुरू हो गई। 24 अप्रैल को चुनाव होना है और इसके लिए एडवोकेट डीके सूद को चुनाव आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने चुनाव संबंधी दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
पिछले टर्म में प्रधान रहे एडवोकेट वेद भूषण महाजन एक बार फिर नए पैनल के साथ प्रधानगी की उम्मीदवारी के साथ मैदान में हैं। चुनाव आयुक्त डीके सूद ने बताया कि पंचकूला बार एसोसिएशन में करीब 700 वोट हैं। संयुक्त सचिव पद के लिए सोनालिका कतियाल व खजांची के लिए यशपाल सिंह को चुन लिया गया है, क्योंकि इन पदों पर किसी और ने उम्मीदवारी पेश नहीं की।
ये हैं मैदान में
(1) प्रधान
वेद भूषण महाजन
अमित सिंगला।
(2) उपप्रधान
गौरव शर्मा
विकास शर्मा
(3) सचिव
भाग सिंह नेगी
दिनेश सैणी
बगैर चुनाव के ही बनी कालका बार की कार्यकारिणी
कालका बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी पिछली बार की तरह इस बार भी निर्विरोध चुन ली गई। केके सैणी को प्रधान, वरिंद्र शर्मा को उपप्रधान, एचएस राणा को सचिव व शिव कुमार को खजांची पद की जिम्मेदारी दी गई है।