फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला और रोहतक ओवरऑल चैंपियन

Sun, 16 Feb 2014 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया फेस दो की पावर कालोनी में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की ओर से आयोजित फर्स्ट एनुअल स्पोर्ट्स मीट (इंटर सर्किल) का शनिवार को समापन हो गया।
विज्ञापन


इस मीट में ओवरऑल विनर का खिताब संयुक्त रूप से पंचकूला हेडक्वार्टर और रोहतक को दिया गया, क्योंकि दोनों टीम आठ-आठ अंक से बराबर पर रही। विजेताओं को पावर युटीलिटी विजिलेंस महेंदर लाल ने पुरस्कृत किया।

इस एथलेटिक्स मीट में पंचकूला, रोहतक, करनाल, हिसार, गुड़गांव, फरीदाबाद, और हेडक्वार्टर पंचकूला के प्रिंसिपल टीमों ने हिस्सा लिया।

लीग कम नॉकआउट मैच के दौरान फुटबाल में हेडक्वार्टर पंचकूला की टीम पहले व टीएस पंचकूला की टीम दूसरे स्थान पर रही।

बैडमिंटन में हिसार ने पहला और हेडक्वार्टर पंचकूला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस में हेडक्वार्टर पंचकूला पहले व टीएस हिसार दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


बास्केटबॉल में हेडक्वार्टर पंचकूला पहले, टीएस करनाल दूसरे स्थान पर रहे। कबड्डी में रोहतक की टीम ने पहला और गुड़गांव ने दूसरा स्थान हासिल किया। टैगोफार में रोहतक ने पहला व गुड़गांव ने दूसरा स्थान हासिल किया।

1500 मीटर दौड़ में दिनेश दौड़ा सबसे तेज
100 और 200 मीटर दौड़ में रोहतक के विजेंदर ने पहला और गुड़गांव के देवेंदर ने दूसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर में करनाल के नरेंदर ने पहला और टीएस पंचकूला रामपाल ने दूसरा स्थान हासिल किया।

800 मीटर में रोहतक के दिनेश ने पहला व हिसार के राकेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर में रोहतक के दिनेश ने पहला और हिसार के जोगिंदर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें