फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे पर लगाम लगाने के लिए पंचायत का ऐतिहासिक फैसला, तस्करों को पकड़वाओ इनाम पाओ

Sat, 07 Jul 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंगल (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
पंजाब में जहां एक ओर प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ बड़ी मुहिम चलाए हुए है, वहीं पंजाब में पंचायतों ने भी नशे के खिलाफ ऐतिहासिक मुहिम शुरू की है। पंचायतों की इस मुहिम के तहत नशे के तस्करों को पकड़वाने वालों को इनाम दिया जाएगा। अब उपमंडल नंगल के गांव स्वामीपुर, खेड़ा बाग और पींगबड़ी की पंचायतों ने संयुक्त तौर पर नई पहल की है।
विज्ञापन


सरपंचों ने प्रेस वार्ता करते हुए घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति नशे के सौदागरों को पकड़वाने में योगदान देगा उसे पंचायत की ओर से पांच हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। गांव पींगबड़ी के सरंपच रामलाल ने कहा कि नशे की दलदल में फंसते जा रहे युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए यह मुहिम शुरू की गई है। अक्सर देखा गया है कि प्रदेश की युवा पीढ़ी विभिन्न तरह के नशों से ग्रस्त होती जा रही है और नशा करने वाले जानलेवा बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जहां युवा पीढ़ी अपना जीवन बर्बाद कर रही है, वहीं उनके परिजन भी इससे प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि अब तीनों पंचायतों के युवाओं ने नशे के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है। इसके अच्छे नतीजे भी आने वाले दिनों में देखने को मिलेंगे। इस मौके पर गांव स्वामीपुर के सरपंच रजिंद्र पाल, गांव खेड़ा बाग की महिला सरपंच कुलविंद्र कौर, अवतार चंद, सुरेश कुमार, सुच्चा सिंह, बलबीर सिंह, शिव कुमार, राहुल, भोला नाथ, राजू पहलवान, ज्योतिपाल व मनोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें