विकास एवं पंचायत विभाग ने जारी की अधिसूचना
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अब राज्य की ग्राम पंचायतें राज्य फंड से 21 लाख रुपये तक के काम करवा सकेंगी। इसके लिए विकास एवं पंचायत विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार के इस फैसले से स्थानीय सरकारों को और मजबूती मिलेगी। साथ ही गांवों में विकास कार्य भी तेजी से हो सकेंगे। इस बारे में सीएम नायब सिंह सैनी ने कुछ दिन पहले घोषणा की थी।
सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक सरकार ने पहले ही पंचायतों को उनके पास उपलब्ध कुल ग्राम निधि या समिति निधि या जिला परिषद निधि में से बिना टेंडर प्रक्रिया के 21 लाख रुपये तक की अनुमानित लागत के विकास कार्य करवाने की अनुमति दे रखी है। अब स्टेट फंड से भी अतिरिक्त कार्य करवाने के निर्णय से विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं रहेगी।