फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वतन वापसी कर रहे पाकिस्तानी: अटारी बाॅर्डर पर पहुंच रहे लोग, जोधपुर से आई महिला बोली-जो हुआ अच्छा नहीं हुआ

Fri, 25 Apr 2025 12:43 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़

सार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों का लौटना शुरू हो गया है। वीरवार को अटारी बॉर्डर से 104 पाकिस्तानी नागरिक अपने मुल्क लौटे हैं। 
विज्ञापन
अपने वतन लाैट रहे पाकिस्तानी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार की ओर से पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के अंदर वापस जाने के आदेश दिए थे। इसके चलते गुरुवार को शाम करीब पांच बजे तक 104 पाकिस्तानी नागरिक अपने देश लौट गए। 29 भारतीय पाकिस्तान से भारत लौटे।
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को भी पाकिस्तानी नागरिक अटारी पहुंचे। इस दाैरान एक महिला ने कहा कि जो कुछ भी हुआ, वह सही नहीं है। मैं जोधपुर, राजस्थान से हूं और मेरी शादी पाकिस्तान में हुई है। मेरे पति पाकिस्तान से हैं... हम 4 दिन बाद वापस लौटने वाले थे, लेकिन जब हमें पता चला कि हमें यहां से जाना है, तो हम जल्दी से जल्दी यहां पहुंच गए। महिला ने कहा कि केवल अपराधियों को ही सजा मिलनी चाहिए। आम लोगों को नहीं। 
 

हम अपने रोते हुए माता-पिता को पीछे छोड़ आए हैं... आतंकी हमला गलत था, चाहे इसे किसी ने भी किया हो। इस्लाम ऐसा नहीं सिखाता। जिसने भी यह किया है, उसने कुरान नहीं पढ़ी है। उन्हें नहीं पता कि इस्लाम क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें