फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी भरोसे के लायक नहीं: अन्नू कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चंडीगढ़। बॉलीवुड अभिनेता अन्नू कपूर ने कहा कि पाकिस्तानी भरोसे के लायक नहीं है। हम चाहे उन पर कितना भी प्यार लुटा दें वे कभी हमारे नहीं हो सकते। देश के जाने-माने कलाकार दिलजीत दोसांझ के पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम करने के मामले में उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है। मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। उन्होंने कहा कि हमें अमेरिका की राजनीति से सीख लेनी चाहिए। उस देश में जरा सा भी कुछ गलत होता है तो सरकार तुरंत एक्शन में आ जाती है। लेकिन हमारे यहां इतने सख्त कानून नहीं है।
इस अवसर पर अन्नू कपूर को चंडीगढ़ प्रेस क्लब की सदस्यता भी दी गई। उन्हें सदस्यता संख्या 80 आवंटित की गई है। कपूर वीरवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब के 45 वें स्थापना दिवस और फाउंडर्स मंथ के तहत एक विशेष समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए थे।
विज्ञापन

अन्नू कपूर ने कार्यक्रम का आगाज अपने मशहूर शेर धोखा है एक फरेब है मंजिल का हर खयाल, सच पूछो तो सारा सफर वापसी का है, जिसका ये एलान है कि वो मजे में है या तो वो फकीर है या फिर वो नशे में है सुनाकर किया।
अन्नू कपूर ने अपने चिर परिचित अंदाज में प्रेस क्लब में उपस्थित पत्रकारों व अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों को कविताएं सुनाई व खूब वाहवाही लूटी। उन्होंने अपने सुरीले कंठ से कई पंजाबी तथा हिंदी गाने भी सुनाए।
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़, चंडीगढ़ प्रेस क्लब व इसके सदस्यों से उनका बहुत पुराना नाता है जिसे वे ताउम्र नहीं भूल पाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों के साथ अपने व्यक्तिगत किस्से भी साझा किए और खूब प्यार बटोरा। इस मौके पर उन्होंने आने वाली फिल्मों एवं अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

अन्नू कपूर ने अब तक सौ से अधिक हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी प्रमुख फिल्मों में मिस्टर इंडिया, जॉली एलएलबी-2 और विकी डोनर रहीं। इसके अतिरिक्त वे अपने पसंदीदा और प्रमुख रेडियो शो सुहाना सफर विद अन्नू कपूर के प्रस्तोता भी रहे हैं। इस शो के माध्यम से उन्होंने हिंदी फिल्म, संगीत और अन्य रोचक कहानियाें को जन-जन तक पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें