रिट्रीट सेरेमनी के दौरान पाकिस्तानियों ने नापाक हरकत कर दी
पीओके में सर्जिकल ऑपरेशन के बाद वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी के दौरान पाकिस्तानियों ने नापाक हरकत कर दी। इसके कारण परेड बीच में ही रोकनी पड़ी और लोगों को भी काफी परेशानी हुई।
भारत पाकिस्तान के बीच भारी तनाव का माहौल है तो दूसरी ओर दोनों देशों के लोगों के दिलों में एक दूसरे के प्रति विरोध की भावना देखने को मिल रही है। अमृतसर के वाघा बॉर्डर पर रविवार शाम हमारे बीएसएफ जवानों पर पाकिस्तानियों ने पत्थर फेंके। बीएसएफ के अफसरों ने इस बारे में पाकिस्तानी रेंजर्स से फ्लैग मीटिंग के लिए कहा है।