चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने रविवार को जम्मू के एक निवासी को पाकिस्तानी आतंकी शाहजाद भट्टी से कथित संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमन कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है। उसे पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने गिरफ्तार किया।
पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता के तहत एसएएस नगर (मोहाली) की स्टेशन् ऑपरेशन सेल ने जम्मू निवासी रमन कुमार उर्फ़ गोलू को गिरफ्तार किया।
डीजीपी यादव ने बताया कि रमन कुमार पाकिस्तान स्थित आतंकवादी शाहज़ाद भट्टी का मुख्य सहयोगी है। उनके कब्जे से एक .30 बोर पिस्तौल बरामद की गई। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी सीधे तौर पर शाहज़ाद भट्टी के संपर्क में था और इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप के माध्यम से बातचीत करता था। वह अंबाला पुलिस स्टेशन धमाके के मामले में भी शामिल था। यादव ने कहा कि रमन कुमार ने अपराधियों को वित्तीय सहायता भी प्रदान की। ब्यूरो