फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में पकड़ा गया पाक नागरिक, भारतीय सिम मिलने से गहराया शक, जानें गुजरात कनेक्शन

Fri, 23 Aug 2019 12:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

अंबाला में 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर आईएसआई का एजेंट होने के शक में अंबाला से पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक अंबाला आने से पहले हैदराबाद भी गया था। पाक नागरिक अली मुर्तजा असगर से अभी तक की जांच में पुलिस को तीन भारतीय मोबाइल सिम मिले हैं।

विज्ञापन


पुलिस तीनों सिमों की कॉल डिटेल खंगाल रही है। साथ ही गुजरात समेत उन जगहों पर भी आरोपी की निशानदेही पर पूछताछ की है, जहां वह अभी तक रहा है। 

आरोपी पाक नागरिक घोरा वर्ग से ताल्लुक रखता है। यह वर्ग पीर पैंगबंरों को मानता है। वह माथा टेकने के लिए भारत आया था। इसके लिए उसे उन्हें शहरों का वीजा मिला था, जहां उसे माथा टेकना था। वह अभी तक कई शहरों में दाखिल हो चुका है। गुजरात और हैदराबाद दोनों शहरों में उसे जाने की इजाजत नहीं है। 
 

इसे भी पढ़ें- हरियाणा में महिला से आठ युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पाइप से पीटा भी, हालत गंभीर

विज्ञापन

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह आईएसआई का एजेंट है या नहीं। पुलिस आरोपों की सच्चाई खंगाल रही है। एसपी अभिषेक जोरवाल ने माना कि आरोपी ने विदेशी अधिनियम का उल्लंघन किया है। इसी आधार पर उसके केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। 

14 को चढ़ा था पुलिस के हत्थे 
सीआईए स्टाफ-2 ने 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस को लेकर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पाक नागरिक अली मुर्तजा असगर को गिरफ्तार किया था। जांच टीम को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। इसके बाद सीआईए ने उसे हिरासत में ले लिया। शुरुआती जांच में ही पुलिस को आरोपी के पाक नागरिक होने के पुख्ता सबूत मिल गए। 

पूछताछ में उसने अभी अपना नाम अली मुर्तजा असगर बताया है। हालांकि पुलिस उसके असली नाम को लेकर भी जांच कर रही है। उससे मिले सामान से तीन मोबाइल सिम भी जब्त किए गए।

किसके नाम पर ये सिम जारी हुए थे इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि सिम से किसी को कॉल की गई है। भारत का वीजा न होने की वजह से पुलिस ने उसके खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। 

गुजरात व हैदराबाद में भी हुई पूछताछ 
सीआईए आरोपी असगर को अभी गुजरात लेकर गई हुई है। अंबाला से पहले वह गुजरात के कई शहरों के साथ हैदराबाद में भी रहा है। पूछताछ के लिए पुलिस ने आरोपी को दस दिन के रिमांड पर लिया था। 
विज्ञापन

अभी पुलिस के पास पूछताछ के लिए तीन दिन बचे हैं। पता चला है कि जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के खिलाफ कुछ सबूत मिले हैं। मगर इन सबूतों के आधार पर अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद ही मामले में बड़ा खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

कुछ शहरों का मिला था वीजा : एसपी 
एसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि पकड़ा गया पाक नागरिक अली मुर्तजा घोरा वर्ग से ताल्लुक रखता है। यह वर्ग पीर पैंगबंरों को मानता है। माथा टेकने के लिए वह भारत आया था। इसके लिए उसे उन्हें शहरों का वीजा मिला था, जहां उसे माथा टेकना था। मगर बिना इजाजत के वह अंबाला आ गया। इससे पहले वह हैदराबाद में भी रहा। 

शुरुआती जांच में उसके पास से तीन मोबाइल सिम भी मिले हैं। जांच में पता चला कि ये सिम उसके नाम पर नहीं हैं। इसी वजह से उसकी नीयत पर शक हुआ। पाक जासूस होने के शक में ही उससे गुजरात व हैदराबाद में पूछताछ हो रही है। जांच के बाद ही यह बात क्लीयर हो पाएगी कि वह आईएसआई का एजेंट है या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें