फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, पुलिस लॉकअप में पाकिस्तानी महिला की 'दबंगई'

Sun, 02 Aug 2015 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लॉकअप में पाकिस्तानी महिला चांद की 'दबंगई' देखकर आप चौंक जाएंगे। कभी वह खाने को गोश्त मांगती है तो कभी सलमान खान से मिलने की जिद करती है। पुलिस द्वारा पूछे जा रहे सवालों का जवाब भी उल्टा पुल्टा दे रही। उसके इस व्यवहार ने पंजाब पुलिस को परेशान कर रखा है।
विज्ञापन


वहीं इमीग्रेशन विभाग के पास महिला के मामा के रिकार्ड के बारे में भी पता नहीं चल पा रहा है। जीआरपी के डीएसपी मक्खन सिंह के अनुसार, सोमवार को रिकार्ड की जांच की जाएगी। विभाग के रजिस्टर में सीमा पार से आने वाले हर व्यक्ति की जानकारी लिखी जाती है। इसमें चांद की जानकारी दर्ज है।

चांद को जीआरपी इंचार्ज डी कल्याण की देखरेख में अटारी वाघा स्थित इमीग्रेशन विभाग में ले जाया गया। वहां उससे कई सवाल पूछे गए, लेकिन चांद ने किसी सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

पहले गोश्त मांगती रहीं, ‌रात को दाल-रोटी खाई

शुक्रवार शाम तक चांद मांग कर रही थी कि वह केवल गोश्त ही खाएगी, लेकिन बीती रात को उसने दाल-रोटी खाई। रात को उसकी निगरानी के लिए महिला मुलाजिम, एसएचओ, एएसआई, दो हेड कांस्टेबल और दो लेडीज कांस्टेबल को तैनात किया गया।

सुबह नाश्ते में उसे चाय-ब्रेड दी गई। साढ़े दस बजे जीआरपी के थानेदार धर्मेंद्र कल्याण के नेतृत्व में अटारी बॉर्डर के इमीग्रेशन विभाग ले जाया गया जहां पर देर शाम तक उसके साथ पूछताछ जारी थी।

इंटरनेशनल मामला होने के कारण जीआरपी की तरफ से डीएसपी मक्खन सिंह और डी. कल्याण को इस केस की तह तक जाने के लिए जांच अधिकारी बनाया गया है। डीएसपी मक्खन सिंह शनिवार को अमृतसर जीआरपी थाने में बैठे रहे। वह चांद से पूछताछ के हर पल की जानकारी लेते रहे।

सलमान खान से मिलने की जिद पर अड़ी महिला

मुझे सलमान खान से मिलवा दो। अगर आप नहीं मिलवाएंगे तो सलमान खुद पता लगा लेंगे और उसकी जमानत करवा देंगे। यह कहना है पाकिस्तानी महिला चांद का।

जब से इसे पकड़ा गया है, तब से वह सलमान खान से मिलने की जिद पर अड़ी है और कहती है कि वह सलमान की बहुत बड़ी फैन है और उनका शो बिग बॉस जरूर देखती हैं। वह सलमान को देखने के लिए भारत आ गई।
विज्ञापन

यह है मामला

गौरतलब है कि पाकिस्तानी महिला चांद को जीआरपी के जवानों ने जालंधर रेलवे स्टेशन पर पकड़ा था। उसके पास न तो पासपोर्ट था, न ही वीजा और टिकट।

जीआरपी महिला पुलिसा द्वारा जब उसकी छानबीन की गई तो उससे अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा ईलाज दौरान लिखी दवाईयों की पर्ची बरामद हुई जिसमें उसकी दवाईया लिखी गई। क्योंकि पांच दिन पूर्व चांद ने पाक के शौकतखाना अस्पताल में ईलाज करावाया था।

उसके बाद वह मामू सहित भारत में आई थी। पर्ची के अलावा महिला से पाकिस्तान की सात सौ साठ रुपए की करंसी बरामद हुई जिसमें एक पांच सौ का नोट,2 सौ के,1 पचास व 1 दस रुपए का नोट बरामद हुआ है जिन्हें जीआरपी ने अपने कब्जे में ले लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें