दिल्ली गया पाकिस्तानी जत्था अटारी लौटा तो एक-एक यात्री से जीआरपी ने पूछताछ की, लेकिन पाक महिला चांद का मामा नहीं मिला।
खुफिया एजेंसी, इमीग्रेशन विभाग और कस्टम विभाग की स्पेशल टीम द्वारा हर
डिब्बे में सवार यात्री से पूछताछ की गई। चांद अपने जिस मामा का जिक्र कर
रही थी, वह जत्थे में नहीं मिला।
वहीं दूसरी ओर, पाक महिला चांद उर्फ फौजिया सुलतान का पांच दिन का पुलिस रिमांड शुक्रवार को खत्म हो गया। चांद को जीआरपी टीम द्वारा सीजीएम युक्ति बाला की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।