बेटी हो तो ऐसी। बीमार पिता के लिए पाकिस्तान से चली आई और अब वह उन्हें लीवर डोनेट करेगी। कहानी बड़ी दिलचस्प है, पढ़कर बेटी को सेल्यूट करेंगे। मामला पंजाब के अमृतसर का है।
बुधवार को अटारी बॉर्डर पर वाया ट्रेन एक लड़की अपने पिता को लेकर पहुंची। उसकी मां भी साथ थी। वहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उसने अपनी कहानी सुनाई। पता चला है कि लड़की कर राबिया है और वह अपने पिता अरशद मोहम्मद (66) का इलाज कराने के लिए आई है।
उसके पिता कई सालों से लीवर की बीमारी से पीड़ित हैं। पाकिस्तान में डॉक्टरों ने उसे लीवर ट्रांसप्लांट करवाने की सलाह दी और उन्हें दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया। इसके लिए ही वे उन्हें लेकर इंडिया आई हैं। राबिया ने बताया कि वह पिता को लीवर डोनेट करेगी।