फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट के नाले में मिली पाकिस्तानी नाव, BSF ने चलाया सर्च अभियान

Sat, 28 Jan 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोटपंजाब)
विज्ञापन
पंजाब के पठानकोट में मिली पाकिस्तानी नाव
विज्ञापन
पंजाब के पठानकोट में तरना नाले में पाकिस्तानी नाव मिलने से बीएसएफ में हड़कंप मच गया। उसके बाद जवानों ने सर्च अभियान चलाया। जिले के पाकिस्तान सीमा से सटे बमियाल ब्लाक में टींडा पोस्ट के तरना नाले में एक पाकिस्तानी किश्ती मिली है।
विज्ञापन


बीएसएफ जवानों ने किश्ती कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही बीएसएफ ने पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों से के साथ सर्च अभियान चलाया। एसएसपी ने किश्ती में कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के नहीं मिली की जानकारी दी है।

एसएसपी ने कहा कि अंदेशा है कि तेज आंधी तूफान के कारण शायद किश्ती पाकिस्तान की ओर से भारत में आ गई हो। एसएसपी ने बताया कि कश्ती में से कोई वस्तु अथवा कोई व्यक्ति नहीं मिला है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सर्च अभियान के दौरान नहीं मिला कुछ

पंजाब के पठानकोट में मिली पाकिस्तानी नाव
एसएसपी पठानकोट नीलंबरी विजय जगदले ने बताया कि टींडा पोस्ट के तरना नाले में वीरवार को दोपहर बाद बीएसएफ जवानों फेसिंग वायर लगाई थी। इस समय तेज आंधी तूफान चल रहा था।

इस दौरान फेसिंग वायर में एक किश्ती फंस गई। बीएसएफ जवानों ने इसे देखा और पकड़कर इसकी जांच की। जांच में पता चला की यह किश्ती पाकिस्तान की थी। इस पर बीएसएफ ने तुरंत किश्ती को कब्जे में ले लिया।

इसके बाद बीएसएफ अधिकारियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने  बीएसए और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। अभियान के इस दौरान भी कुछ नहीं मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें