मेले में तैनात सुरक्षाकर्मी
फुटेज में संदिग्ध माने जाने वाले व्यक्ति का फोटो स्पष्ट तौर पर पहचाना नहीं जा सका। जबकि पुलिस रविवार को देर रात तक पूरी तरह से अलर्ट रही। अलग-अलग गेटों पर डीएसपी स्तर के अधिकारियों को तैनात किया गया। वहीं पुलिस को कड़ी निगरानी बनाए रखने के लिए एसपी ने निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी स्टॉल संचालकों को संदिग्ध लोगों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि शनिवार देर शाम ब्रह्मसरोवर स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर के समक्ष गेट पर गांव हथीरा निवासी एक व्यक्ति को यह गुब्बारा मिला था। उसने बताया था कि कई युवक यह गुब्बारा लिए हुए थे। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और रात को ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व होटल एवं धर्मशालाएं खंगालनी शुरू कर दी थी।
करीब 2200 पुलिस कर्मी मेले की सुरक्षा में, दिए गए कड़े निर्देश : एसपी
मेला परिसर की सुरक्षा को लेकर करीब 2200 पुलिसकर्मी तैनात किए हुए हैं, जिन्हें कड़े निर्देश दिए गए हैं। गुब्बारा मिलने के बाद पुलिस को ओर भी अलर्ट कर दिया है। हर तरीके से छानबीन की गई है। इसके बावजूद यह गुब्बारा कैसे पहुंचा, इसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। कोई अन्य ऐसा गुब्बारा भी नहीं मिला, फिर भी पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। - सुरेंद्र पाल सिंह, एसपी, कुरुक्षेत्र।