फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा स्पेशलः यहां रावण का नहीं, नवाज शरीफ का पुतला फूंका जाएगा

Tue, 11 Oct 2016 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
दशहरा सेलिब्रेशन में नजर आएगा सर्जिकल स्ट्राइक का प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कल दशहरे के मौके पर यहां आयोजित कार्यक्रम में सर्जिकल स्ट्राइक का खास असर दिखाई देगा। पहली बार एक अनोखा काम किया जाएगा। दरअसल, मोहाली के दशहरा ग्राउंड में भ्रष्टाचार या सामाजिक कुरीतियों के पुतलों की जगह आतंकवाद और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला जलाया जाएगा। हालांकि शहर में सबसे ऊंचे रावण की ऊंचाई 80 फुट रहेगी।
विज्ञापन


वहीं, इस दौरान आकर्षक आतिशबाजी भी होगी। सेक्टर-68 में होने वाले दशहरा समारोह में दिल्ली से रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले मंगवाए गए हैं। दशहरा कमेटी के प्रधान पार्षद बॉबी कंबोज व उप प्रधान अभिनव शर्मा ने बताया कि दशहरा समारोह के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का विशेष पुतला तैयार किया गया है। इसे टायलेट ब्लॉक के पास रखा जाएगा।

वहीं, इस पुतले के गले में जूतियों की माला डाली जाएगी। साथ ही इसका दहन अगले दिन करने की योजना है। जबकि रावण के पुतले की ऊंचाई 55 फुट होगी और मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले 45-45 फुट के होंगे। शाम 6:25 बजे पुतलों का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दशहरा ग्राउंड में जलेगा 80 फुट का रावण

दशहरा सेलिब्रेशन में नजर आएगा सर्जिकल स्ट्राइक का प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
फेज-8 स्थित दशहरा ग्राउंड में 80 फुट का रावण जलाया जाएगा। जबकि मेघनाथ, कुंभकर्ण और आतंकवाद के पुतले-75-75 फुट के होंगे। इसके साथ ही आतंकवाद का पुतला जलाया जाएगा। दशहरा कमेटी के प्रधान मधू भूषण व राम कुमार ने बताया कि इस दौरान होने वाली आतिशबाजी खास रहेगी। रावण का कुनबा जलने के बाद यहां आतिशबाजी की जाएगी।

अंकुश क्लब भी मनाया जाएगा दशहरा
वहीं, फेज-1 में अंकुश क्लब द्वारा भी दशहरा मनाया जा रहा है। वहां पर 50 फुट का रावण का पुतला जलाया जाएगा। जबकि मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले इससे छोटे रहेंगे। दशहरा कमेटी के सीनियर मेंबर संजीव शर्मा ने बताया कि इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्री सनातन धर्म वेलफेयर सोसायटी द्वारा सेक्टर-70 मटौर में दशहरा मनाया जाएगा।

इस दौरान राजस्थान के कलाकारों द्वारा तैयार किए गए पुतलों को आग के हवाले किया जाएगा। यहां रावण के पुतले की ऊंचाई 65 फुट होगी। जबकि मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले की ऊंचाई 55-55 फुट रहेगी। वहीं, सेक्टर-66 व फेज-1 में राम लीला एवं दशहरा कमेटी द्वारा दशहरा मनाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें