फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पाक में बिजली नहीं आती, मुफ्त क्या मिलेगी’

Tue, 18 Feb 2014 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
‘आपके यहां तो किसान काफी खुश है क्योंकि बिजली मुफ्त है। हमारे पाकिस्तान में तो बिजली का संकट ही काफी है, वहां पर किसानों को बिजली मुफ्त मिलना तो बहुत दूर की बात है।’ यह बात पाकिस्तान पंजाब प्रांत के गवर्नर मोहम्मद सरवर ने जालंधर कैंट में कही।
विज्ञापन


सरवर अपने पारिवारिक मित्र शिंगारा सिंह कून्नर के घर बेटे की शादी की बधाई देने आए थे। पाकिस्तान के गवर्नर एग्रीकल्चर समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत आए हुए हैं और मंगलवार को जालंधर कैंट पहुंचे थे।

सरवर ने कहा कि वह दूसरी बार जालंधर आए हैं और यहां के बाशिंदों ने जो प्यार दिखाया है, वह काबिलेतारीफ है। उन्होंने कहा कि यहां के किसान काफी खुशहाल हैं। यहां पर कोऑपरेटिव सोसाइटी हैं जो किसानों की मदद करती हैं।
विज्ञापन

दोनों देशों के संबंध अच्छे होने चाहिए।

सरवर ने कहा कि दोनों मुल्कों को अमन के लिए काम करना चाहिए, व्यापार बढ़ाना चाहिए। इससे संबंध और हालात बेहतर होंगे। दोनों देशों के किसान एक दूसरे से सीख सकते हैं। भारत में मशीनरी बढ़िया है, वहां भी काफी चीजें अच्छी हैं, जिनको आपस में एक्सचेंज कर बढ़ावा दिया जा सकता है।

अब दोनों देशों को पुरानी यादों को भुलाकर आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान पंजाबी जागृति मंच के दीपक बाली, हरपाल चड्ढा, सिख तालमेल कमेटी के तजिंदर परदेसी समेत कई नामवर शख्सियतों ने सरवर को श्री दरबार साहिब का चित्र भेंट किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें