फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटिंग्स का मस्ती भरा सफर ‘अ जॉयफुल जर्नी’

Sat, 05 Apr 2014 02:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब कला भवन की शोभा सिंह आर्ट गैलरी में पेंटिंग और फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी का आयोजन शहर के कलाकार सिकंदर ने किया। प्रदर्शनी में कुल दस कलाकारों की कृतियां शामिल हैं। इसमें नौ सिकंदर के आर्ट स्कूल से ट्रेनिंग ले रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शनी का उद्घाटन गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट के एसोसिएट प्रोफेसर रविंदर शर्मा ने किया। सिकंदर ने बताया कि उनके आर्ट स्कूल में कई प्रतिभावान कलाकार हैं, जिनका हाथ पेंटिंग और फोटोग्राफी में बहुत अच्छा है। इसलिए सोचा कि उनके काम को शहर में प्रदर्शित किया जाए।

इस प्रदर्शनी के लिए उन्होंने कोई थीम नहीं सोची थी। इसलिए जिसको जो पसंद आया उसने वो बनाया तभी इस प्रदर्शनी का नाम ‘अ जॉयफुल जर्नी’ रखा गया। प्रदर्शनी में कुल 82 पेंटिंग और 30 फोटोग्राफ प्रदर्शित किए गए हैं। यह प्रदर्शनी रविवार तक सुबह 10.30 बजे से शाम सात बजे तक चलेगी।
विज्ञापन


ऑयल और कलर पेंट का इस्तेमाल
प्रदर्शनी में ऑयल से लेकर कलर पेंट से बनी पेंटिंग शामिल की गई हैं। पंचकूला के आई स्पेशलिस्ट डॉ. राजीव गुप्ता ने भी अपना स्कैच वर्क प्रदर्शित किया है। इसके बारे में राजीव ने कहा कि दो साल पहले वह एक प्रदर्शनी में सिकंदर से मिले तो उनसे स्कैचिंग सिखने का मन हुआ।

काफी कुछ नया है: टुली  
प्रदर्शनी देखने आए मोहिंदर टुली ने कहा कि इस प्रदर्शनी में काफी कुछ नया है। लोग अभी सीख रहे हैं, लेकिन धीरे-धीरे काफी आगे तक जाएंगे। देखकर खुशी हुई कि अन्य प्रदर्शनी की तरह यहां एक सा काम नहीं है, बहुत फ्रेश है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें