फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों और पेटिंग में दिखाया गया कोर्ट के 50 सालों का स्वर्णिम सफर

Sat, 05 Nov 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पेटिंग एग्जीबिशन के तहत कैनवस पर तस्वीरें उकेरते हुए बच्चे
विज्ञापन
चंडीगढ़ जिला अदालत 50 साल की हो चुकी है और उसका यह स्वर्णिम सफरनामा तस्वीरों और पेटिंग्स में उकेरा गया तो सब देखते रह गए। जिला अदालत के गोल्डन जुबली समारोह के तहत शुक्रवार को स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी की ओर से स्कूली बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही जिला अदालत के 50 वर्ष के इतिहास को फोटो एग्जीबिशन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन


इसमें शहर के कई स्कूलों के करीब 200 बच्चों ने शिरकत की। वहीं शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन की ओर से सेक्टर-17 स्थित पुराने कोर्ट परिसर तक कार रैली निकाली गई। शुक्रवार को समारोह के चौथे दिन शहर के कई सरकारी स्कूलों में बनाए गए लीगल लिटरेसी क्लब के बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही फोटो और पेंटिंग एग्जीबिशन लगाई गई।

हाईकोर्ट जस्टिस सूर्यकांत ने इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर स्नेहालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इसके अलावा महिला सशक्तीकरण पर नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित किया। वहीं जिला अदालत के वकीलों ने सेक्टर-43 से पुराने कोर्ट कांप्लैक्स सेक्टर-17 तक कार रैली निकाली। इस मौके पर वरिष्ठ वकीलों को भी साथ ले जाया गया, जिनमें एडवोकेट एएस चहल, जीके वर्मा, एनके नंदा, एचसी मेहता, मनीष चौधरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


पुरानी कोर्ट को देख कई वकील भावुक हो गए। रैली का आयोजन जिला बार एसोसिएशन की ओर से प्रधान सुनील टोनी, उप प्रधान विनोद कुमार वर्मा, पूर्व प्रधान शंकर गुप्ता की ओर से किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें