50 प्रतिशत रिजर्व प्राइस में कटौती करने पर ठेकेदार अब पेड पार्किंग चलाने के लिए आगे आए हैं। मंगलवार को टेक्निकल बिड खोली गई। जिसमें पार्किंग के लिए आवेदन करने वाले ठेकेदारों का पता चला। इस समय शहर में 23 पेड पार्किंग खाली हैं। 20 मई को पार्किंग के लिए बोली लगाई जाएगी।। टेक्निकल बिड ऑब्जर्वर सतीश कैंथ और मनोनीत पार्षद सुरेंद्र बग्गा की मौजूदगी में खोली गई। सबसे अधिक बिड सेक्टर-17 की बैंक स्क्वेयर पार्किंग के लिए आई। जबकि पिकाडली जोन-2 के लिए किसी भी ठेकेदार ने बिड नहीं डाली है। यह पार्किंग कई माह से खाली है। जिससे निगम को अब करीब दो करोड़ रुपये का घाटा भी हो चुका है।
नगर निगम को उम्मीद है कि एक जून से ये सभी पार्किंग शुरू हो जाएगी। इस समय यहां चालक निशुल्क वाहन पार्क करते हैं। नगर निगम ने पेड पार्किंग के रेट्स में 50 प्रतिशत की कटौती की है। ताकि ठेकेदार ओवरचार्जिंग न करें और पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे, ई टिकटिंग मशीन के अलावा सभी तरह की व्यवस्थाएं हो। इससे पहले जब रेट अधिक थे तो ठेकेदार आवेदन नहीं कर रहे थे। मंगलवार को इन 23 पेड पार्किंग के लिए 250 ठेकेदारों ने आवेदन किया है।
किस पार्किंग का कितना रिजर्व प्राइस
पार्किंग स्थल रिजर्व प्राइस (लाख में) कितनी बिड आई
सुखना लेक, सेक्टर-5 10.30 14
सेक्टर-8 सी (जोन-1) 14.75 10
सेक्टर-8 सी (जोन-1) 8.52 10
सेक्टर-9 डी 4.13 11
सेक्टर-16 शांति कुंज 1.40 12
सेक्टर-17 जगत और आनंद 7.45 11
सेक्टर-17 एमओएच 4.7 11
सेक्टर-17 सीएमसी 10.25 10
सेक्टर-17 बैंक स्क्वेयर 13.76 16
सेक्टर-17 नीलम सिनेमा 2.50 13
बस स्टैंड के सामने सेक्टर-22 बी 16.05 14
सेक्टर-22 बी (पार्ट-2) 13.30 15
सेक्टर-22 सी 5.40 14
सेक्टर-34 जोन-1 11.13 15
सेक्टर -34 जोन-2 5.00 13
सेक्टर-34 के पिकाडली सिनेमा-2 4.20 शून्य
सेक्टर-35 सी 32.50 8
सेक्टर-35 बी 11.02 13
सेक्टर-43 बी (हिम मार्ग) 5.00 11
एलांते मॉल 30.05 9
मनीमाजरा फन रिपब्लिक 7.05 7
सेक्टर-34 पिकाडली सिनेमा-1 6.83 7
सेक्टर-26 ट्रक पार्किंग 30.55 7