नगर निगम शहर में चार नई पेड पार्किंग शुरू करने जा रहा है। इन पार्किंग के लिए आवेदन जमा करवाने का अंतिम दिन बुधवार तक था।
आज इन सभी की टेक्नीकल बिड खोली जाएगी। टेक्नीकल बिड के बाद ही आखिरी ऑक्शन होगी, जिसके बाद पार्किंग का कांट्रेक्ट फाइनल होगा।
ये चार पार्किंग एलांते, पिकाडली मॉल और दो पार्किंग सेक्टर-17 में बननी है। सेक्टर-17 में तो शहर की पहली फुली ऑटोमेटिक पार्किंग बनेगी। इनमें घंटों के हिसाब से लोगों को पैसे चुकाने होंगे।
कार के लिए पहले 4 घंटे के 5 रुपये और अगले हर एक घंटे में भी 5 रुपये पार्किंग फीस लगेगी।
वहीं टू-व्हीलर के लिए पहले 4 घंटे के 2 रुपये और फिर हर एक घंटे के 2 रुपये लगेंगे।