फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए इस शख्स ने बनाई सर छोटूराम की प्रतिमा, दो बार मिल चुका है पद्म अवार्ड

Tue, 09 Oct 2018 04:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
चौधरी छोटूराम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोहतक के सांपला में दीनबंधु छोटूराम की जिस 64 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया, जानिए कौन हैं उसे बनाने वाले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांपला में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने दीनबंधु सर छोटूराम की 64 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
पीएम मोदी की सांपला रैली
मंच में केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने पीएम को केसरिया पगड़ी पहनाई। पीएम मोदी ने कहा कि आज हरियाणा में सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण कर गौरवान्वित महसूस करते हैं। संबोधन से पहले उन्होंने किसान नेता देशबंधु चौधरी छोटूराम की 64 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा अपने आप में कई मायनों में खास है। प्रतिमा का निर्माण करने वाली टीम भी बेहद खास है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
Statue of Unity
इस टीम का कनेक्शन दुनिया की सबसे ऊंची सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा से है। टीम के लीडर हैं पदम भूषण व पद्मश्री राम वी सुतार। इनकी टीम ने मिलकर सर छोटूराम की इस 64 फुट ऊंची प्रतिमा को बनाया है। 

4 of 6
स्टेच्यू ऑफ यूनिटी
इन दिनों इनकी टीम सरदार वल्लभ भाई पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा को तैयार कर रही है। 522 फुट ऊंची यह प्रतिमा गुजरात में नर्मदा के तट पर निर्मित की जा रही है। प्रतिमा का कार्य इन दिनों अंतिम चरण में है। 
विज्ञापन

5 of 6
राम वी सुतार
राम वी सुतार को साल 2016 में पदम भूषण और 1999 में पदमश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था। मूलरूप से महाराष्ट्र के रहने वाले राम वी सुतार वर्तमान में नोएडा में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चौधरी छोटूराम की प्रतिमा
सर छोटूराम की प्रतिमा की बात करें तो यह कांसे से बनी है। भूंकप, तूफान, तपती धूप और बारिश का भी इस पर सैकड़ों साल तक असर नहीं होगा। प्रतिमा में स्टेनलेस स्टील का प्रयोग किया गया। प्रतिमा को बनाने के लिए कई तरह के ग्राफिक्स तैयार किए गए थे । 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें