फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: बरसात के कारण भीग रहा खुले में पड़ा धान, आढ़ती हड़ताल पर, किसान परेशान

Sat, 24 Sep 2022 09:57 AM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़

सार

मंडी में आए एक किसान ने बताया कि लगातार बारिश हो रही है लेकिन हम अपनी फसल नहीं बेच सकते क्योंकि आढ़तियों की हड़ताल है।
 
विज्ञापन
करनाल में फसल न बिकने से किसान परेशान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल में आढ़ती हड़ताल पर हैं। खरीद न होने के कारण खुले में पड़ी धान की फसल बारिश में भीग रही है। मंडी में आए एक किसान ने बताया कि लगातार बारिश हो रही है लेकिन हम अपनी फसल नहीं बेच सकते क्योंकि आढ़तियों की हड़ताल है। सरकार ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई कार्रवाई नहीं की है। 
विज्ञापन




अपनी मांगों के लिए हरियाणा में आढ़ती आमरण अनशन पर बैठे हैं। हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता और स्टेट चेयरमैन रजनीश चौधरी की अगुवाई में करनाल की नई अनाज मंडी में बारिश के बीच आढ़तियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आमरण अनशन शुरू किया। उनके साथ एसोसिएशन के साथ अन्य आरती पदाधिकारी भी आमरण अनशन पर बैठे हैं।

यह भी पढ़ें : तनातनी बढ़ी: राज्यपाल ने मांगा सत्र की विधायी कार्य का ब्योरा, सीएम मान बोले- अब तो हद हो गई
विज्ञापन
विज्ञापन


आढ़ती एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि सरकार आढ़तियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। 19 सितंबर से प्रदेश भर की अनाज मंडियां लगातार बंद है और सभी आढ़ती हड़ताल पर हैं। इसके बावजूद सरकार ने किसी तरीके का कोई संवाद स्थापित नहीं किया है। इसलिए आज से करनाल अनाज मंडी में आमरण अनशन शुरू किया गया है। यह आमरण अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार आढ़तियों की मांगों को पूरा नहीं करती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें